Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs PBKS: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के लिए इस मामले में बन गए नंबर-1

    Updated: Mon, 26 May 2025 10:08 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को शानदार पारी खेली है और अर्धशतक जमाया है। इस पारी के दम पर मुंबई ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। सा ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जमाया अर्धशतक
    सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जमाया अर्धशतक

    HighLights

    1. MI vs PBKS: सूर्यकुमार यादव ने पंजाब के खिलाफ जमाया अर्धशतक
    2. MI vs PBKS: सूर्यकुमार ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
    3. MI vs PBKS: मुंबई ने बनाए 184 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली है और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया है। इसी के साथ सूर्यकुमार ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    सूर्यकुमार ने पंजाब के खिलाफ 39 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी ने लड़खड़ती मुंबई को सात विकेट के नुकसान पर 184 के कुल स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा मुंबई का कोई और बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सका।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: सुरेश रैना की CSK में वापसी को लेकर कोच ने दिया बड़ा अपडेट, बस अब अगले सीजन का इंतजार

    सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

    इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सूर्यकुमार के इस सीजन 14 मैचों में 640 रन हो गए हैं। वह एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने एक सीजन में 618 रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने उनका ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    इस सीजन मुंबई के ये बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है और अभी तक पांच अर्धशत जमा चुका है। मुंबई की इस सीजन शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन बाद में इस टीम ने वापसी की और प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम को यहां तक पहुंचाने में सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा है।

    खबरें और भी

    छठे खिताब की तलाश

    मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने पांच बार लीग का खिताब जीता है। मुंबई के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठा चुकी है। इस बार मुंबई के पास चेन्नई से आगे निकलने का मौका है। चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में मुंबई अगर ये खिताब जीतती है तो वह सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने वाली टीम बन जाएगी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: KL Rahul ने टी20 प्रारूप से नहीं की है तौबा, 2026 वर्ल्‍ड कप में खेलने का बनाया है मास्‍टर प्‍लान