विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये हमारा बदला है', कोलकाता और जयपुर के बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस एक्शन में

Published: Fri, 09 May 2025 03:58 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल-2025 को सस्पेंड कर दिया है। इस बीच ...और पढ़ें

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी

HighLights

  1. DDCA को मिला धमकी भरा ईमेल
  2. अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी
  3. डीडीसीए ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थागित करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने ये फैसला देश और खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोपरी रखते हुए लिया है। इस बीच दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को एक धमकी भरा मेल मिला है।

इस मेल में राष्ट्रीय राजधानी स्थित ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने इस बात की जानकारी दी। ये मैदान आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान है। यहां 11 मई को दिल्ली और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होना था।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Suspended: कब शुरू होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले? बीसीसीआई ने बताई तारीख

'ये हमारा बदला है'

डीडीसीए ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। आईएएनएन के मुताबिक डीडीसीए को आए मेल में लिखा है, "आपके स्टेडियम में बॉम्ब ब्लास्ट होगा। हमारे पास भारत में पाकिस्तान स्लीपर सेल है जो इस समय काफी एक्टिव है। ये ब्लास्ट हमारे लिए ऑपरेशन सिंदूर का बदला होगा।"

कल धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को बीच में रोक दिया गया। पाकिस्तान के हमले के बाद कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया। धर्मशाला भी इसमें शामिल था जिसके कारण स्टेडियम की फ्लडलाइट बंद हो गई थी। सेना ने स्टेडियम को कब्जे में लेने के बाद दोनों टीमों को सुरक्षित तरीके से होटल पहुंचाया और स्टेडियम को आसानी से खाली भी करवाया।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकी

हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि किसी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी आईपीएल के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। इसके अलावा जयपुर के सवाई मानसिंह और गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।

यह भी पढ़ें- 'आपके साथ मजबूती से खड़े हैं', Virat Kohli ने जोशीले संदेश के साथ भारतीय सेना का बढ़ाया हौसला; खूब हो रही वाहवाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।