Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs RCB: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच हो गई लड़ाई, मैच के बाद दोनों में दिखी तनातनी!

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 08:15 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल में शनिवार को पंजाब किंग्स को हरा दिया। इस जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही जिन्होंने शानदार पारी खेली। कोहली न ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के बीच हो गई लड़ाई!
    विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के बीच हो गई लड़ाई!

    HighLights

    1. PBKS vs RCB: आरसीबी ने लिया पंजाब से हार का बदला
    2. PBKS vs RCB: विराट कोहली ने खेली मैच विजयी पारी
    3. PBKS vs RCB: मैच के बाद कोहली और अय्यर के बीच गहमा-गहमी!

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रविवार को अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाई। कोहली का ये आईपीएल-2025 में चौथा अर्धशतक था जिससे उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी बना दिए। लेकिन मैच के बाद कोहली और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच गहमा-गहमी दिखी और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

    कोहली ने इस मैच में 54 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रनों की पारी खेली। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। इन दोनों की पारियों के दम पर आरसीबी ने पंजाब द्वारा रखे गए 158 रनों के टारगेट को 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया।

    यह भी पढे़ं- PBKS vs RCB: सलाइवा ने बदला मैच का रिजल्ट? पंजाब के खिलाफ भुवनेश्वर और हेजलवुड की रिवर्स स्विंग का चला जादू

    कोहली ने अय्यर को चिढ़ाया

    कोहली ने छक्का मारते हुए टीम को जीत दिलाई् और फिर इसके बाद अय्यर की तरफ देखते हुए जीत का जश्न मनाया। अय्यर इसे देख रहे थे। वह फिर कोहली के पास गए। दोनों के बीच फिर बात हुई। ये दोनों में मजाक चल रहा था और दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई कर रहे थे। दोनों ने हाथ मिलाया और फिर बात करने लगे। दोनों के बीच ये मस्ती चलती रहती है और इस बार भी ये देखने को मिला।

    पंजाब को मात देने के बाद आरसीबी की टीम ने घर से बाहर अपनी पांचवीं जीत हासिल करने में भी सफल रही। इससे पहले ये दोनों टीमें आरसीबी के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ी थीं जिसमें पंजाब ने जीत हासिल की थी। आरसीबी ने अब उस हार का हिसाब बराबर किया है।

    खबरें और भी

    अय्यर ने की कोहली की तारीफ

    मैच के बाद अय्यर ने कोहली की तारीफ भी की है। अय्यर ने कहा, "जीत का श्रेय विराट और बाकी लड़कों को जाता है। हम विकेट के साथ सामंजस्य बिठाने की बात कर रहे थे। हमारे कुछ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को आगे आकर खेलने की जरूरत है।"

    यह भी पढ़ें- MI vs CSK: कौन हैं ऋतुराज गायकवाड़ की जगह चेन्नई में आए Ayush Mhatre, आते ही किया डेब्यू