यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PBKS vs DC: पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी धड़कनें, स्टार बॉलर हुआ बुरी तरह से चोटिल; मैदान से ले जाना पड़ा बाहर
आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर पंजाब किंग्स के साथ हो रही है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर ब ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली कैपिटल्स की पहले ही मैच में अटकी सांसें
- फील्डिंग करते हुए चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना पंजाब के किंग्स के साथ हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 174 रन लगाए हैं। गेंद से भी दिल्ली की शुरुआत शानदार हुई है और शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो पवेलियन लौट चुके हैं। हालांकि, पारी के छठे ओवर में बीच मैदान से दिल्लीवालों के लिए बुरी खबर सामने आई है।
दिल्ली टीम की अटकी सांसें
दरअसल, शिखर धवन को क्लीन बोल्ड करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मैच में पहली सफलता दिलाने वाले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। ईशांत को यह चोट फील्डिंग के दौरान लगी है। ईशांत बाउंड्री लाइन पर गेंद को रोकने के बाद उठ रहे थे, तभी उनका पैर बुरी तरह से मुड़ गया।
ईशांत काफी दर्द में नजर आए और वह जमीन पर ही लेट गए। दिल्ली के फास्ट बॉलर को सपोर्ट के सहारे मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। ईशांत अगर आने वाले मैचों में फिट नहीं होते हैं, तो यह दिल्ली के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
Ishant Sharma walking off and he looks in pain.
- Not a great news for Delhi Capitals and fans..!!! pic.twitter.com/tft0c7OGSK
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 23, 2024
अभिषेक ने मचाया बल्ले से धमाल
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी के आखिरी ओवर में अभिषेक पोरेल ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। पोरेल ने हर्षल पटेल के ओवर में दो छक्के और 2 चौके जमाते हुए 25 रन बटोरे। अभिषेक ने महज 10 गेंदों पर 32 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, शाई होप ने 25 गेंदों पर 33 रन जड़े।
खबरें और भी
पंत रहे फ्लॉप
454 बाद 22 गज की पिच पर लौटे ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पंत ने शुरुआत तो दमदार की और कुछ अच्छे शॉट्स भी लगाए, पर वह इस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। पंत 13 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद हर्षल पटेल का शिकार बने। दिल्ली के कप्तान ने अपनी इस पारी के दौरान दो चौके जमाए।