Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐसी दीवानगी देखी नहीं! एमएस धोनी का ऑरा दिखाने के लिए इंग्लिश खिलाड़ी ने पिता को 8000 किलोमीटर दूर इंडिया बुलाया

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 07:05 PM (IST)

    एमएस धोनी की एंट्री पर पूरे स्टेडियम में फैंस का शोर गूंज उठता है जिसे देखकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर और इस सीजन में सीएसके के लिए खेल रहे जेमी ओवरटन हैरा ...और पढ़ें

    एमएस धोनी की लोकप्रियता दिखाने के लिए पिता को बुलाया इंडिया। फोटो- pti
    एमएस धोनी की लोकप्रियता दिखाने के लिए पिता को बुलाया इंडिया। फोटो- pti

    HighLights

    1. एसआरएच के खिलाफ है चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला
    2. एमएस धोनी की लोकप्रियता दिखाने पिता को इंग्लैंड बुलाया
    3. जेमी ओवर्टन ने धोनी की तारीफ की

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी की लोकप्रियता जग प्रसिद्ध है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आईपीएल खेल रहे हैं। उन्हें खेलते हुए देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ उठती है। फैंस की दीवानगी देखने लायक होती है। धोनी के प्रति फैंस की ऐसी दीवानगी देख ऑलराउंडर और सीएसके के खिलाड़ी जेमी ओवरटन हैरान रह गए और उन्होंने पिता को मैसेज करके इंडिया बुला लिया।

    इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन आईपीएल में अपना पहला सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने अनुभव को शेयर किए हैं। ओवरटन ने एक इंटरव्यू में चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच के बारे में बताया। मैच फंसे होने और रवींद्र जडेजा के रन आउट होने के बावजूद दर्शकों ने धोनी का जिस तरह स्वागत किया, उसे देखकर वो दंग रह गए।

    इंग्लैंड से पिता को बुलाया इंडिया

    ओवरटन ने खुलासा किया कि धोनी की लोकप्रियता देखने इसके बाद उन्होंने अपने पिता और एजेंट को मैसेज किया। उन्हें इसके बारे में बताया और चेपॉक के मैदान में आकर धोनी की एंट्री देखने के लिए कहा और 8200 किलोमीटर दूर लंदन से चेन्नई की फ्लाइट बुक करा दी।

    इंडियन खिलाड़ियों से सीख रहे जेमी

    जेमी ओवरटन बताते हैं कि वो धोनी से सीखने की कोशिश करते हैं। ओवरटन ने बताया कि उन्होंने धोनी को नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए देखा। उस वक्त धोनी बैट को काफी नीचे पकड़ते हैं, जबकि ओवरटन के बैट पकड़ने का स्टाइल थोड़ा इंग्लिश या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह है। वो काफी ऊपर पकड़ते हैं।

    खबरें और भी

    जेमी ने कहा कि भारतीय कंडिशन में गेंदबाजों को बाउंस कम मिलता है। इसलिए अब वो थोड़ा नीचे की ओर झुक कर गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं। साथ ही हाथों को थोड़ा ढीला रख रहे हैं। बता दें कि जेमी ओवरटन ने अभी तक आईपीएल में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

    यह भी पढ़ें- CSK vs SRH: करो या मरो मुकाबले में इतिहास रचेंगे एमएस धोनी, रोहित-विराट के क्लब में मारेंगे एंट्री

    यह भी पढ़ें- आईपीएल में ये क्या हो रहा! 'अंपायर पैसा भी ले रहे,' वीरेंद्र सहवाग का चौंकाने वाला बयान