Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '48000...' एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग देख हैरान रह गया विश्व चैंपियन कोच, फिर हार्दिक पांड्या का नाम लेकर दे डाली चेतावनी

    Updated: Sat, 25 May 2024 03:50 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया को अपनी कोचिंग में साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जस्टिन लैंगर इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे। वह टीम के कोच थे। य ...और पढ़ें

    आईपीएल में एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है।
    आईपीएल में एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है।

    HighLights

    1. एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग देख हैरान रह गए लखनऊ के कोच
    2. एमएस धोनी हैं आईपीएस के सबसे बड़े स्टार
    3. हार्दिक पांड्या का नाम ले चेतावनी भी दी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग गजब है। आईपीएल में हर साल ये देखने को मिलता है। मैदान चाहे कोई भी हो, घरेलू टीम से ज्यादा फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार धोनी के रहते हैं। इस सीजन आईपीएल में पहली बार कोचिंग करने वाले जस्टिन लैंगर धोनी की फैन फॉलोइंi देख हैरान रह गए। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों और फैंस को एक चेतावनी भी दे डाली।

    ऑस्ट्रेलिया को अपनी कोचिंग में साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले लैंगर इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे। वह टीम के कोच थे। ये पहली बार था कि लैंगर आईपीएल में बतौर कोच हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान धोनी को लेकर लैंगर ने जो जुनून देखा उसे देखकर वह हैरान रह गए।

    यह भी पढ़ें- Kumar Sangakkara ने भी ठुकरा दिया भारतीय टीम के हेड कोच बनने का गोल्‍डन ऑफर, ये कहकर किया इनकार

    लैंगर ने कहा ये

    लैंगर ने बीबीसी स्पोर्ट पर बात करते हुए अपने पहले आईपीएल अनुभव को शेयर किया। उन्होंने कहा, " ये बहुत ज्यादा है। मैंने इसके बारे में सुना था लेकिन इस सीजन हम दो बार चेन्नई के खिलाफ खेले। चेन्नई की टीम लखनऊ आई थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम की तादाद 50,000 है और ईमानदारी से कहूं तो धोनी के नंबर-7 की तकरीबन 48,000 शर्ट थीं। मैं विश्वास नहीं कर पा रहा था। जब हम चेन्नई गए तो वहां 98 परसेंट नहीं बल्कि 100 प्रतिशत पीली जर्सी थी। भारत में जिस तरह से खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता है वो अविश्वस्नीय है।"

    लैंगर ने कहा, "जब मैं भारत में एक खिलाड़ी के तौर पर खेला था तब सचिन तेंदुलकर थे। जब मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोचिंग कर रहा था तब विराट कोहली और एमएस धोनी थे। लेकिन जब आप देखते हो तो विश्वास नहीं होता है।"

    खबरें और भी

    खिलाड़ियों को नुकसान

    लैंगर ने साथ ही कहा कि भारत में कुछ खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाना दूसरे खिलाड़ियों को परेशान कर सकता है और इसके अपने नुकसान भी हैं। लैंगर ने हार्दिक पांड्या का उदाहरण देते हुए अपनी बात को समझाया। उन्होंने कहा, "मैंने इसका दूसरा पक्ष भी देखा है। रोहित शर्मा भारत में बहुत बड़े हीरो हैं। मुंबई इंडियंस में इस साल क्या हुआ। हार्दिक पांड्या ने कप्तानी संभाली। पांड्या की हूटिंग की गई। ये देखना अच्छा नहीं था। उन्हें हर बार भारतीय दर्शकों द्वारा हूट किया जा रहा था। और वो भारत की टीम के उप-कप्तान हैं। मैंने इसके दोनों पक्ष देखें हैं।"

    यह भी पढ़ें- कोच की बात सुन विराट कोहली को लग जाएगा धक्का, RCB की सबसे बड़ी कमजोरी बता गए एंडी फ्लावर