Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DC Vs MI: बुमराह-करुण नायर की लड़ाई के बीच छा गए Rohit, दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो हो गया VIRAL

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 08:40 AM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को मुंबई इंडियंस ने 12 रन से मात दी। ये मौजूदा सीजन में दिल्ली की पहली हार रही। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 205 रन बनाए थे ...और पढ़ें

    बुमराह-करुण की लड़ाई के बीच Rohit Sharma का रिएक्शन हुआ Viral
    बुमराह-करुण की लड़ाई के बीच Rohit Sharma का रिएक्शन हुआ Viral

    HighLights

    1. लगातार दो मैच गंवाने के बाद मुंबई ने जीत का चखा स्वाद
    2. दिल्ली को लगातार जीत के बाद सीजन की पहली हार मिली
    3. बुमराह-करुण की लड़ाई के बीच Rohit Sharma का रिएक्शन हुआ Viral

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Karun Nair Jasprit Bumrah Fight: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को रोमांचक मैच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया ये मैच इंपैक्ट प्लेयर्स के नाम रहा।

    206 रन का पीछा करत हुए दिल्ली ने मैच में करुण नायर को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा और उन्होंने 89 रन की अद्भुत पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाने में मदद की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को आड़े हाथों लिया और 6 गेदों का सामना करते हुए बुमराह के ओवर में 18 रन बना दिए।

    करुण नायर ने 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन इसके बाद मैदान पर बुमराह और करुण नायर की झड़प देखने को मिली। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बुमराह ने करुण से कुछ कहा, तो करुण ने भी पलटवार किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई। इन सबके बीच मुंबई के स्टार रोहित (Rohit Sharma Reaction) ने महफिल लूट ली और उनका रिएक्शन तेजी से वायरल हो गया।

    बुमराह-करुण की लड़ाई के बीच Rohit Sharma का रिएक्शन हुआ Viral

    दरअसल, जब करुण नायर 48 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्होंने दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रन लेने के दौरान बुमराह से वह टकरा गए थे, जो बुमराह को पसंद नहीं आई। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बुमराह ने करुण नायर से कुछ कहा। वह गुस्से में नजर आ रहे थे।

    इतने में करुण भी शांत नहीं रहे और उन्होंने भी पलटकर जवाब दिया। इस दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ता देख मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने समझदारी दिखाई और मामले को शांत कराया। बुमराह-करुण नायर की लड़ाई के बीछ रोहित शर्मा का रिेक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    खबरें और भी

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जब करुण-बुमराह की बहस हो रही थी तब हिटमैन इस लड़ाई का मजा उठा रहे थे। कैमरामैन ने उन पर जब फोकस किया तो वो गर्दन घुमाकर फनी रिएक्शन देने लगे। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    DC Vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को मिली IPL 2025 सीजन की पहली हार

    मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मात दी। इस मैच में इंपैक्ट खिलाड़ियों ने महफिल लूटी। दिल्ली की तरफ से करुण नायर ने बतौर इंपैक्ट प्लेयर 89 रन की पारी खेली, जबकि मुंबई की तरफ से इंपैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को मैच से दूर किया।

    मुंबई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने मैच 12 रन से अपने नाम किया। लगातार दो मैच गंवाने के बाद मुंबई ने जीत का स्वाद चखा, जबकि दिल्ली को लगातार जीत के बाद सीजन की पहली हार मिली।