Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKR vs SRH, IPL 2024 Final: क्या फिर ट्रेविस हेड की मुसीबत बनेंगे मिचेल स्टार्क? फाइनल में असल मुकाबला तो 5 जोड़ियों के बीच होगा

    Updated: Sat, 25 May 2024 07:37 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल-2024 के फाइनल में टकराने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमें बेहद दमदार हैं। हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी है तो कोलक ...और पढ़ें

    आईपीएल 2024 फाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग
    आईपीएल 2024 फाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग

    HighLights

    1. KKR vs SRH: चेन्नई में होगा फाइनल का महासंग्राम
    2. KKR vs SRH: फाइनल में इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
    3. KKR vs SRH: कोलकाता तीसरा बार और हैदराबाद दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश में

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2024 का फाइनल रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच पहले क्वालिफायर का रिपीट है। पहले क्वालिफायर में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं जिसमें कोलकाता ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। अब एक बार फिर ये दोनों टीमें फाइनल में टकराएंगी। कोलकाता को अपने तीसरे और हैदराबाद को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है।

    दोनों टीमें बेहद दमदार हैं। हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी है तो कोलकाता की टीम के पास संतुलन है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम आपको उन खिलाड़ियों के बार में बताने जा रहे हैं जिनकी प्रतिद्वंदिता पर सभी की नजरें रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में दूसरा क्‍वालीफायर जीतने के बाद कितनी टीमें बनी चैंपियन? सनराइजर्स हैदराबाद के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

    मिचेल स्टार्क- ट्रेविस हेड

    पहले क्वालिफायर में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तो कोलकाता के मिचेल स्टार्क ने हैदराबाद के ट्रेविस हेड को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया था। स्टार्क और हेड दोनों ऑस्ट्रेलिया के हैं। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में भी स्टार्क, हेड को परेशान कर चुके हैं। इस बार देखना होगा कि हेड, स्टार्क से कैसे निपटते हैं या फिर दोबारा उनकी गेंद पर आउट हो जाते हैं।

    पैट कमिंस- सुनिल नरेन

    कोलकाता ने इस पूरे सीजन सुनील नरेन को ओपनर के तौर पर आजमाया है जो सफल भी रहा है। नरेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और एक शतक भी लगाया है। कमिंस के पास इंटरनेशनल स्तर का अनुभव है। वह दुनिया के महान गेंदबाजों में गिने जाते हैं। नरेन को रोकने की जिम्मेदारी उनकी होगी। इस लड़ाई पर भी सभी की नजरें होंगी।

    खबरें और भी

    अभिषेक शर्मा- वैभव अरोड़ा

    हेड और अभिषेक शर्मा को जोड़ी ने इस साल कमाल की बल्लेबाजी की है। जहां हेड को रोकने की जिम्मेदारी स्टार्क पर है तो वहीं अभिषेक को रोकने का जिम्मा तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा पर होगा। वैभव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।

    हेनरिक क्लासेन- वरुण चक्रवर्ती

    दूसरे क्वालिफायर में हेनरिक क्लासेन ने अहम समय पर अर्धशतक लगा हैदराबाद को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था। तभी ये टीम मैच में बनी रही और जीतने में सफल रही। क्लासेन की तूफानी बल्लेबाजी अच्छे से अच्छे गेंदबाज के लिए सिरदर्द बनी है। कोलकाता की तरफ से वरुण और नरेन उनको अपनी मिस्ट्री स्पिन से रोकने की कोशिश करेंगे।

    आंद्रे रसेल- टी नटराजन

    आंद्रे रसेल कोलकाता के वो बल्लेबाज हैं जो निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाते हैं। उनको रोकना आसान नहीं रहता है। हैदराबाद के पास हालांकि एक गेंदबाज हैं जो उन्हें रोक सकता है। ये गेंदबाज है टी नटराजन। टी नटराजन के पास बेहतरीन यॉर्कर गेंद हैं और रसेल की कमजोरी सटीक यॉर्कर हैं।

    यह भी पढ़ें- लॉर्ड्स में Cheteshwar Pujara ने जड़ा शतक, सचिन-गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री; ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय खिलाड़ी