Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKR vs SRH Final Live Streaming: कैसे फ्री में देख सकते हैं कोलकाता बनाम हैदराबाद के बीच IPL 2024 Final? जानें पूरी डिटेल्‍स

    Updated: Sun, 26 May 2024 07:11 AM (IST)

    KKR vs SRH IPL 2024 Final कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला ...और पढ़ें

    KKR vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2024 का फाइनल मैच
    KKR vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2024 का फाइनल मैच

    HighLights

    1. KKR vs SRH: केकेआर और एसआरएच के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2024 फाइनल
    2. KKR vs SRH: चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर खेला जाएगा आईपीएल 2024 फाइनल
    3. KKR vs SRH: आईपीएल 2024 फाइनल मैच का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग की डिटेल्‍स

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर अपना तीसरा जबकि एसआरएच अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी। एक बात तय है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है। आईपीएल 2024 के क्‍लाइमेक्‍स मैच को ब्‍लॉकबस्‍टर करार दिया जा रहा है।

    बता दें कि केकेआर ने इतिहास रचते हुए लीग चरण के अंत के बाद प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान हासिल किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दूसरे स्‍थान पर थी। केकेआर और हैदराबाद की पिछली भिड़ंत पहले क्‍वालीफायर में हुई थी, जहां श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता ने एसआरएच को 8 विकेट से मात देकर सीधे फाइनल में एंट्री की थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्‍वालीफायर में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 36 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

    चलिए आपको बताते हैं कि कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्‍ट और ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

    KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच 26 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

    KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

    KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा।

    KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल का लाइव प्रसारण कहां देखें?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे फ्री में देख सकते हैं?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल मैच की ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप जिओ सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स जानने के लिए जागरण डॉट कॉम पर भी क्लिक कर सकते हैं।