Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KL Rahul की पत्नी Athiya Shetty का फूटा गुस्सा, Strip Club वीडियो मामले में आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 28 May 2023 09:00 AM (IST)

    केएल राहुल हैमस्ट्रिंग इंजरी के इलाज के लिए लंदन गए हुए हैं। यहां उनका सफल इलाज किया गया था। फिलहाल वह पत्नी अथिया शेट्टी के साथ छुट्टी मना रहे हैं। इ ...और पढ़ें

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी। स्ट्रिप क्लब वीडियो मामला
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी। स्ट्रिप क्लब वीडियो मामला

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul Club video) का कथित स्ट्रिप क्लब वीडियो वायरल होने पर पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अथिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते लिखा कि किसी भी बात को फैलाने से पहले और रिपोर्ट करने से पहले अपने फैक्ट की जांच करें।

    दरअसल, लंदन में छुट्टी मानने के दौरान एक क्लब का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में डांसर पोल डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक शख्स केएल राहुल जैसा दिखाई दे रहा है। अब सोशल मीडिया पर कथित रूप से दावा किया जा रहा है कि यह शख्स केएल राहुल ही हैं और वह पत्नी अथिया शेट्टी के साथ डांस देख रहे हैं।

    अथिया शेट्टी ने किया खंडन

    इस मामले पर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सभी दावों को खारिज करते हुए लिखा, "वैसे तो मैं चुप रहना पसंद करती हूं, लोगों की बातों पर रिएक्ट नहीं करती हूं, लेकिन कभी-कभी अपने लिए स्टैंड लेना बहुत जरूरी हो जाता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त रेगुलर स्पॉट पर गए थे जैसा कि कोई करता है। किसी भी बात को फैलाने से पहले और रिपोर्ट करने से पहले अपने फैक्ट की जांच करें।"

    हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आईपीएल से हुए बाहर

    गौरतलब हो कि केएल राहुल हैमस्ट्रिंग इंजरी के इलाज के लिए लंदन गए हुए हैं। यहां उनका सफल इलाज किया गया था। फिलहाल वह पत्नी अथिया शेट्टी के साथ छुट्टी मना रहे हैं। चोट के चलते केएल राहुल आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान क्रुणाल पांड्या को संभालनी पड़ी थी।

    खबरें और भी