Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rinku Singh: कप्तान ने लगाया गले, कोच की आंखें हुई नम, बीच मैदान KKR ने मनाया यादगार जीत का जश्न, देखें VIDEO

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 08:53 PM (IST)

    Rinku Singh KKR Team Celebration GT vs KKR IPL 2023 रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यादगार जी ...और पढ़ें

    Rinku Singh KKR Team Celebration GT vs KKR IPL 2023
    Rinku Singh KKR Team Celebration GT vs KKR IPL 2023

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के और अहमदाबाद के मैदान पर छा गए रिंकू सिंह। केकेआर के बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में वो कारनामा करके दिखाया, जो उनसे पहले इस लीग में सिर्फ चार ही बल्लेबाज कर सके हैं। रिंकू के इन पांच छक्कों के दम पर केकेआर ने गुजरात के जबड़े से जीत को छीन लिया।

    KKR ने मनाया बीच मैदान पर जमकर जश्न

    अपनी हार तय मानकर बैठा केकेआर के खेमे को भी उम्मीद नहीं थी कि रिंकू कुछ इस तरह की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पलट डालेंगे। यही वजह रही कि केकेआर की टीम ने इस यादगार जीत का जश्न बीच मैदान पर जमकर मनाया। रिंकू के बल्ले से निकले पांचवें छक्के के साथ ही कप्तान नीतीश राणा ने डगआउट की ओर से मैदान की तरफ तेज दौड़ लगा दी।

    कप्तान के साथ-साथ साथी खिलाड़ियों ने भी रिंकू को घेर लिया और हर किसी ने आईपीएल के इस नए सुपरस्टार को गले लगाया। नीतीश राणा उंगली के जरिए कुछ इशारा भी करते हुए नजर आए मानो उनको भरोसा था कि रिंकू यह कारनामा कर सकते हैं।

    कोच की आंखें भी हुई नम

    केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित की भी आंखें भर आईं और उन्होंने रिंकू को हग किया। रिंकू के बल्ले से निकली यह वो पारी है, जिसको सालों-साल याद किया जाएगा। केकेआर के बल्लेबाज ने महज 21 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और छह छक्के निकले।

    खबरें और भी

    यश के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

    यश ने अपने चार ओवर के स्पैल में 69 रन लुटाए और उनका विकेट का खाता भी नहीं खुल सका। यश ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा स्पैल फेंका। आईपीएल में सबसे महंगा स्पैल डालने का शर्मनाक रिकॉर्ड बसिल थंपी के नाम है, जिन्होंने 2018 में चार ओवर में 70 रन लुटाए थे।