Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: KKR के फैन ने पैंट के अंदर छुपाई गेंद तो गुस्‍से से लाल हुआ पुलिस वाला, फिर जो हुआ...Video में कैद हुई पूरी सच्‍चाई

    Updated: Tue, 14 May 2024 11:31 AM (IST)

    कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाल ही में ईडन गार्डन्‍स पर मैच खेला गया था। इस मैच का एक वीडियो सामने आया जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो ...और पढ़ें

    केकेआर के फैन से पुलिस वाले ने गेंद छीनी (Pic Credit - X)
    केकेआर के फैन से पुलिस वाले ने गेंद छीनी (Pic Credit - X)

    HighLights

    1. केकेआर ने फैन ने गेंद अपनी पैंट के अंदर छुपाई
    2. पुलिस कर्मी ने फैन को पकड़कर गेंद छीनी और मैदान में लौटाई
    3. केकेआर ने आईपीएल 2024 के 60वें मैच में एमआई को 18 रन से हराया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार 11 मई को ईडन गार्डन्‍स पर मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नजर आया कि केकेआर की जर्सी पहने युवा फैन ने स्‍टैंड्स में आई गेंद को अपनी पैंट के अंदर रख लिया और पुलिस वाले ने गुस्‍से में उससे गेंद छुड़ाई।

    दरअसल, एक बल्‍लेबाज ने दमदार छक्‍का जमाकर गेंद को स्‍टैंड्स में भेजा। वहां मौजूद एक युवा फैन ने गेंद पकड़ी और स्‍टेडियम के बाहर जाने लगा। उसके पीछे पुलिस वाला भागा। पुलिस वाले को देखकर फैन ने गेंद अपनी पैंट में छुपा ली। तब पुलिस वाले ने गुस्‍से में फैन से गेंद छीनी और मैदान में लौटाई। फिर पुलिस वाले ने फैन को लगातार धक्‍के देकर मैदान से बाहर निकालने की कोशिश की।

    केकेआर की दमदार जीत

    यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। बहरहाल, मैच की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने वर्षाबाधित मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी।

    यह भी पढ़ें: बारिश ने गुजरात टाइटंस के अरमानों पर फेरा पानी, IPL 2024 में खत्म हुआ शुभमन गिल की सेना का सफर

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्‍लेबाजी की और 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बना सकी। पता हो कि केकेआर की टीम पहले ही प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर चुकी है जबकि मुंबई इंडियंस प्‍लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।

    खबरें और भी

    टॉप-2 में जगह की पक्‍की

    बता दें कि गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच सोमवार को मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद केकेआर का टॉप-2 में फिनिश करना तय हो गया। वहीं, गुजरात टाइटंस भी प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। कोलकाता नाइटराइडर्स के पास अब फाइनल में पहुंचने के दो मौके रहेंगे। अगर पहले क्‍वालीफायर में केकेआर हार जाता है तो वो दूसरा क्‍वालीफायर जीतकर फाइनल में जगह बना सकता है।

    यह भी पढ़ें: Video: Jasprit Bumrah की घातक यॉर्कर पर सन्‍न रह गए Sunil Narine, KKR के ओपनर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड