Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL Super Overs List: तीन साल बाद हुआ पहला सुपर ओवर, दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छोड़ा पीछे; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 12:19 AM (IST)

    आईपीएल में तीन साल बाद पहला सुपर ओवर खेला गया। 18वें सीजन का 32 मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टाई रहा। इसके बाद मैच का रिजल्ट सुपर ओवर ...और पढ़ें

    आईपीएल 2025 के पहले सुपर ओवर में जीता दिल्ली। फोटो- IPL
    आईपीएल 2025 के पहले सुपर ओवर में जीता दिल्ली। फोटो- IPL

    HighLights

    1. आईपीएल में कुल 15 बार खेले गए सुपर ओवर
    2. दिल्ली ने सर्वाधिक चार बार जीता सुपर ओवर
    3. तीन जीत के साथ पंजाब दूसरे नंबर पर मौजूद

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन में बुधवार, 16 अप्रैल 2025 को पहला सुपर ओवर खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 188 रन का बचाव करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 188 पर रोक दिया। राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। मिचेल स्टार्क ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए मात्र 8 रन खर्च किए।

    दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में बाजी मारी। राजस्थान ने दिल्ली को 12 रन का टारगेट दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने सर्वाधिक पांच सुपर ओवर में चार में जीत दर्ज की है। पंजाब ने चार में से तीन जीत दर्ज की है। दिल्ली ने चौथी जीत के साथ पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने चार बार सुपर ओवर खेला है और मात्र दो बार ही जीत दर्ज कर सकी है। 

    सर्वाधिक बार सुपर ओवर जीतने वाली टीम-

    • दिल्ली कैपिटल्स- 4
    • पंजाब किंग्स-3
    • मुंबई इंडियंस- 2
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2
    • राजस्थान रॉयल्स- 2
    • केकेआर- 1
    • सनराइजर्स हैदराबाद- 1

    दिल्ली ने पंजाब को छोड़ा पीछे

    केकेआर का रिकॉर्ड सबसे खराब है। वह चार बार सुपर ओवर खेली और एक बार ही जीत सकी है। गौरतलब हो कि आईपीएल इतिहास में अभी तक कुल 15 बार मैच टाई हुए हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

    सुपर ओवर में समाप्त हुए मुकाबले इस प्रकार हैं:-

    1. राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 23 अप्रैल, 2009, केपटाउन

    2. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 12 मार्च, 2010, चेन्नई

    3. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 7 अप्रैल, 2013, हैदराबाद

    4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स – 16 अप्रैल, 2013, बैंगलोर

    5. राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 29 अप्रैल, 2014, अबू धाबी

    6. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स – 21 अप्रैल, 2015, अहमदाबाद

    7. मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात लायंस – 29 अप्रैल, 2017, राजकोट

    8. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 30 अप्रैल, 2019, दिल्ली

    9. मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – 2 मई, 2019, मुंबई

    10. दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - 20 सितंबर, 2020, दुबई

    11. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - 28 सितंबर, 2020, दुबई

    12. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 18 अक्टूबर, 2020, अबू धाबी

    13. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस - 18 अक्टूबर, 2020, दुबई

    14. दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 25 अप्रैल, 2021, चेन्नई

    15. दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - 16 अप्रैल, 2025, दिल्ली

    तीन साल बाद हुआ पहला सुपर ओवर

    बता दें कि यह तीन साल बाद पहला आईपीएल सुपर ओवर रहा। साल 2021 में आखिरी सुपर ओवर खेला गया। उस वक्त भी दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर खेला था। साल 2022, 23 और 2024 में कोई सुपर ओवर नहीं खेला गया।

    खबरें और भी