Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: 'आइये सर अदब से हराके जाइये..' लखनऊ के फैंस ने की चेन्नई के जीतने की दुआ, MS Dhoni के स्वागत में कही यह बात

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:13 PM (IST)

    एमएस धोनी देश भर के असंख्य प्रशंसकों के लिए एक भावना हैं। धोनी आईपीएल 2024 में क्रिकेट के मैदान की शोभा बढ़ा रहे हैं और जहां भी सीएसके के दिग्गज खिलाड ...और पढ़ें

    आईपीएल के एक मैच के दौरान एमएस धोनी। फाइल फोटो
    आईपीएल के एक मैच के दौरान एमएस धोनी। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस पर एमएस धोनी का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका एक और उदाहरण लखनऊ शहर में भी देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2024 के 34 वें मैच में मेजबान लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार है। सुपर जायंट्स ने लगातार दो हार के साथ अपनी लय खो दी है। वहीं, चेन्नई जीत के रथ पर सवार है।

    मुकाबले से पहले, लखनऊ शहर महान स्टार एमएस धोनी के स्वागत में डूबा दिखा। यूपी शहर की सड़कों पर होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिन पर लिखा था, "हम चाहते हैं धोनी आखिरी गेंद पर सिक्स मारे, पर तब, जब जीतने के लिए 12 रन हों।" वहीं, आईपीएल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लखनऊवासी धोनी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

    फैंस ने कहा- अदब से जीते चेन्नई

    वीडियो में एक शख्स ने धोनी से कहा कि आओ और लखनऊ को अदब से हराओ। शख्स ने कहा, "लखनऊ एमएस धोनी का स्वागत करता है। यहां की मेहमान नवाजी बहुत मशहूर है। आइए सर, हमको अदब से हराके जाएं। धोनी को सब लोग प्यार करते हैं, लखनऊ बांहें फैलाकर एमएस धोनी का स्वागत करता है।

    'धोनी को खेलता देख अच्छा लगता है'

    लखनऊ पिच क्यूरेटर ने कहा, "माही भाई एक उम्दा इंसान हैं। एक फील आता है कि ये बंदा है कि इनके साथ मैं बात करूं। ऐसा आकर्षण है कि जहां पे भी वो खड़े होगें ग्राउंड में, पूरी दुनिया उनके पीछे पागल होती है। जिस इंसान ने ग्राउंड पर इतना समय बिताया है, वो ग्राउंड पर ही रहे, हमें अच्छा लगेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- CSK के खिलाफ जमकर बोलता है KL Rahul का बल्ला, LSG को ढूंढना होगा ऋतुराज गायकवाड़ की काट