यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LSG vs MI Playing-11: मुंबई के खिलाफ ऋषभ पंत उतारेंगे अपना तुरुप का इक्का, हार्दिक पांड्या के सामने होगी चुनौती
लखनऊ सुपरजायंट्स को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने मात दी थी। लखनऊ के लिए इस सीजन ज्यादा कुछ अच्छा नहीं हुआ है। लेकिन अब अगले मैच में उसका सामना म ...और पढ़ें

HighLights
- LSG vs MI: लखनऊ को चाहिए मुंबई के खिलाफ जीत
- LSG vs MI: जीत के लिए पंत खेलेंगे बड़ा दांव!
- LSG vs MI: मुंबई के सामने भी है चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दो हार के बाद अपनी जीत का खाता खोला। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब अपने अगले मैच में इस टीम का सामना ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स से होना है। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है।
लखनऊ को अपने पिचले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब ये टीम अपने घर इकाना स्टेडियम में मुंबई को मात दे जीत के रास्ते पर वापसी कर आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश में है। लखनऊ इस मैच में जीत के लिए अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है।
यह भी पढ़ें- IPL 2025: कप्तान से जरूरत से ज्यादा उम्मीद पालते हैं लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, फिर दिखा वो ही रूप
इस गेंदबाजी की होगी एंट्री!
लखनऊ की गेंदबाजी इस साल कमजोर दिख रही है और ये पंजाब के खिलाफ भी देखने को मिला था। कप्तान पंत मुंबई के खिलाफ अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं। वह एक ऐसे गेंदबाज को मौका दे सकते हैं जो ज्यादा परिचित नाम नहीं है लेकिन मैच में बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखता है। इसके अलावा बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सकता है। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे राजवर्धन हंगरगेकर को पंत मौका दे सकते हैं। वह अच्छे गेंदबाज हैं और बल्ले से लंबे हिट लगाने का भी दम रखते हैं। आवेश खान को उनकी जगह बाहर किया जा सकता है।
बल्लेबाजी में टीम को किसी तरह की कोई समस्या नहीं दिख रही है। पंत की फॉर्म चिंता का विषय है, लेकिन वह कप्तान हैं इसलिए बाहर नहीं किए जा सकते। मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद ये सभी वो बल्लेबाज हैं जो तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं।
खबरें और भी
गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, और मार्श पर जिम्मेदारी होगी।
मुंबई की क्या होगी प्लेइंग-11?
पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने पिछले मैच में कोलकाता को हरा सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की थी। इस जीत में उसके गेंदबाजों का अहम रोल रहा था। उन्होंने कोलकाता को 116 रनों पर रोक दिया था। इस मैच से अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी और चार विकेट अपने नाम किए थे। विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया गया था। दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट ने भी शानदार गेंदबाजी की थी।
अगर टीम कोई बदलाव कर सकती है तो वो है मिचेल सैंटनर को बाहर कर एक और स्पिनर को टीम में शामिल करना। यहां कर्ण शर्मा को प्लेइंग-11 में एंट्री मिल सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हार्दिर पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार
लखनऊ सुपरजायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी।
यह भी पढ़ें- RCB Vs GT: आरसीबी पर मिली जीत के बाद कप्तान Shubman Gill ने विराट कोहली पर कसा तंज? 7 शब्दों वाला पोस्ट वायरल