Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG vs MI: Rohit Sharma के लिए फिर अनलकी साबित हुआ बर्थडे, इकाना में भी नहीं पलटी किस्मत

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:16 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बे ...और पढ़ें

    Rohit Sharma Birthday: एक बार फिर रोहित शर्मा बर्थ-डे पर बल्ले से हुए फ्लॉप
    Rohit Sharma Birthday: एक बार फिर रोहित शर्मा बर्थ-डे पर बल्ले से हुए फ्लॉप

    HighLights

    1. रोहित शर्मा आज मना रहे अपना 37वां जन्मदिन
    2. रोहित शर्मा महज 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन
    3. रोहित शर्मा के लिए फिर अनलकी साबित हुआ जन्मदिन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा को उनकी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं। जब भी वह क्रीज पर एक बार टिक जाते हैं तो उन्हें आउट करने में दुनिया के अच्छे-अच्छे बॉलर्स संघर्ष करते हुए दिखते हैं, लेकिन बर्थ-डे वाले दिन रोहित की किस्मत उनका साथ नहीं देती।

    आईपीएल 2024 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा फिर से अपने बर्थ-डे पर बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे। बर्थ-डे पर रोहित (Rohit Sharma Birthday) का बल्ला आज तक आईपीएल में नहीं चला हैं। इकाना के मैदान पर हर किसी को उम्मीद थी कि रोहित इतिहास को पलट देंगे और जन्मदिन पर एक यादगार पारी खेलेंगे, लेकिन हिटमैन ऐसा करने में फिर से फेल रहे।

    LSG vs MI: Rohit Sharma फिर बर्थ-डे पर बल्ले से हुए फ्लॉप

    दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही। मुंबई की टीम को पहला झटका बर्थ-डे ब्वॉय रोहित शर्मा (Rohit Sharma Birthday) के रूप में लगा, जो महज 4 रन ही बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने मोहसिन खान द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर एक्स्ट्र कवर की दिशा में स्टोइनिस को कैच थमा दिया।

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: रोहित के 15 रणबांकुरे घर लाएंगे टी20 वर्ल्ड कप? किस टीम में कितना है दम, यहां देखें सभी के स्क्वाड

    रोहित शर्मा का आईपीएल में अपने जन्मदिन पर खेले गए मैचों में बल्ला नहीं चला हैं। साल 2009 से 2024 तक आईपीएल में अपने जन्मदिन पर खेले गए मैच में रोहित रन बनाने के लिए जूझते दिखे। 2009 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित अपने बर्थ-डे पर महज 17 रन ही बना सके थे।

    खबरें और भी

    2014 में रोहित सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जन्मदिन पर 1 रन बना पाए। 2022 में राजस्थान के खिलाफ रोहित के बल्ले से बर्थ-डे पर 2 रन निकले थे। 2023 में भी रोहित का हाल बुरा रहा था और 2024 में एक बार फिर रोहित शर्मा के लिए उनके बर्थ-डे पर आईपीएल मैच खेलना अनलकी रहा।

    रोहित शर्मा के जन्मदिन पर आईपीएल के मैच

    17 बनाम डीसी 2009

    1 बनाम एसआरएच 2014

    2 बनाम आरआर 2022

    3 बनाम आरआर 2023

    4 बनाम एलएसजी 2024