Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG vs MI: Mayank Yadav की चोट कितनी गंभीर? लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच ने दी महत्‍वपूर्ण अपडेट

    Updated: Wed, 01 May 2024 02:20 PM (IST)

    लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पांच मैचों के बाद मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी की लेकिन दोबारा चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए ...और पढ़ें

    मयंक यादव मुंबई के खिलाफ अपने कोटे के ओवर पूरे नहीं कर सके थे
    मयंक यादव मुंबई के खिलाफ अपने कोटे के ओवर पूरे नहीं कर सके थे

    HighLights

    1. मयंक यादव मुंबई इंडियंस के खिलाफ चोटिल होकर मैदान से बाहर गए
    2. मयंक यादव ने मुंबई के खिलाफ 3.1 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया
    3. मयंक यादव को पेट के निचले भाग में चोट है, जिसके कारण वो मैदान से बाहर गए

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने उभरते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट पर बड़ी अपडेट दी है। लैंगर ने कहा कि सही रिहैब से गुजरने के बावजूद युवा खिलाड़ी को उसी जगह पर सूजन आई है, जिसके चलते वो तीन सप्‍ताह तक क्रिकेट एक्‍शन से दूर रहे।

    लैंगर ने साथ ही कहा कि मयंक यादव को स्‍कैन से गुजरना होगा। मयंक यादव ने पांच मैच बाहर बैठने के बाद लखनऊ टीम में वापसी की। मयंक के पेट के निचले भाग में सूजन है। इकाना स्‍टेडियम में मंगलवार को मयंक यादव ने 3.1 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट चटकाया। फिर वो मैदान से बाहर चले गए।

    यह भी पढ़ें: Mayank Yadav Exclusive Interview: 'भारतीय टीम के लिए इस प्रारूप में बड़ी सफलता हासिल करना चाहता हूं'

    लैंगर ने क्‍या कहा

    ऐसा लगता है कि मयंक यादव को उसी जगह सूजन आई है। उनका रिहैब सही तरह हुआ था। पिछले कुछ सप्‍ताह से वो बिना दर्द के गेंदबाजी कर रहे थे। वह अच्‍छी स्थिति में नजर आ रहे थे। उनका स्‍कैन होगा, जिससे आगे की स्थिति का पता चलेगा।

    कप्‍तान ने ये बताया

    लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्‍तान केएल राहुल ने खुलासा किया कि मयंक यादव ने चौथे ओवर की पहली गेंद के बाद असहजता की शिकायत की। राहुल ने कहा, ''मैंने मयंक यादव से अब तक बातचीत नहीं की है। उन्‍हें कुछ दर्द महसूस हुआ तो उन्‍होंने कहा, थोड़ा दुख रहा है। मुझे लगा कि जोखिम उठाने की जरुरत नहीं है। वो अब भी युवा खिलाड़ी हैं। यहां सिर्फ गति की बात नहीं है। इस खेल में उन्‍होंने दिखाया कि तेज गेंद डालने के अलावा उनके पास और भी शैली हैं।''

    राहुल ने आगे कहा, ''जितना ज्‍यादा वो खेलेगा, उतना ज्‍यादा सीखेगा कि कब किसको कैसी गेंदबाजी करनी है। इस समय हमने उन्‍हें आजादी दे रखी है कि वो अपनी गेंदबाजी का आनंद उठाएं और जैसी चाहे, वैसी गेंदबाजी करें।''

    मयंक यादव का प्रदर्शन

    मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मैच खेले और छह विकेट लिए। उन्‍होंने पंजाब और आरसीबी के खिलाफ तीन-तीन विकेट चटकाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 अप्रैल को मयंक यादव एक ओवर करके मैदान से बाहर चले गए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी मयंक पूरा कोटा पूरा नहीं कर सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 में खेलने का सपना संजोए रह गए ये पांच खिलाड़ी, 'राजधानी एक्सप्रेस' समेत इन क्रिकेटर्स को नहीं मिला मौका