Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mayank Yadav: बेंगलुरु में फिर दौड़ी लखनऊ की 'राजधानी एक्सप्रेस', RCB के बैटिंग ऑर्डर को किया तहस-नहस; रफ्तार से तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 05:00 AM (IST)

    आईपीएल 2024 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एकतरफा अंदाज में आरसीबी को 28 रन से पटखनी दी। बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद लखनऊ के गेंदबाज ...और पढ़ें

    Mayank yadav: मयंक यादव ने एकबार फिर बरपाया रफ्तार से कहर।
    Mayank yadav: मयंक यादव ने एकबार फिर बरपाया रफ्तार से कहर।

    HighLights

    1. मयंक यादव ने फिर बरपाया रफ्तार से कहर
    2. आरसीबी के खिलाफ झटके तीन बड़े विकेट
    3. लखनऊ ने आरसीबी को 28 रन से दी मात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mayank Yadav RCB vs LSG: आईपीएल 2024 में एक गेंदबाज सनसनी बनकर सामने आया है। नाम है मयंक यादव। लखनऊ में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने के बाद मयंक की राजधानी एक्सप्रेस बेंगलुरु में भी जमकर दौड़ी। मयंक के आगे ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन जैसे दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। चौके-छक्कों की तो छोड़िए मयंक के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज एक या दो रन चुराने के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।

    फिर छाए मयंक यादव

    मयंक यादव ने अपनी रफ्तार के दम पर चिन्नास्वामी के मैदान पर जमकर महफिल लूटी। मयंक के आगे बेंगलुरु के धाकड़ बैटिंग लाइनअप ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मयंक ने अपना पहला शिकार मैक्सवेल को बनाया। मयंक की स्पीड से मैक्सवेल चकमा खा गए और पूरन को आसान सा कैच थमाते हुए बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अभी आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 15 रन और ही लग पाए थे कि मयंक की बेमिसाल गेंद के सामने कैमरून ग्रीन चारों खाने चित हो गए।

    यह भी पढ़ेंRCB vs LSG: 6,6,6,6,6...चिन्नास्वामी में आया Nicholas Pooran का तूफान, होम ग्राउंड पर ही बजाई आरसीबी के गेंदबाजों की बैंड

    मयंक की रफ्तार भरी गेंद को मानो ग्रीन के पास कोई जवाब ही नहीं था और उनको क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटना पड़ा। लखनऊ के युवा गेंदबाज ने अपना तीसरा शिकार सेट बल्लेबाज रजत पाटीदार को बनाया। 4 ओवर के स्पेल में मयंक ने सिर्फ 14 रन खर्च किए और 3 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले।

    तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

    आईपीएल डेब्यू मुकाबले में 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियों में आए मयंक ने दूसरे ही मैच में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। आरसीबी के खिलाफ मयंक के हाथ से निकली एक गेंद की स्पीड 156.7 किमी प्रति घंटे रही। यह आईपीएल 2024 में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा डाली गई सबसे तेज गेंद भी है।

    खबरें और भी

    लखनऊ ने मारा मैदान

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने एकतरफा मुकाबले में आरसीबी को 28 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने डिकॉक की 81 और पूरन द्वारा खेली गई 21 गेंदों पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 181 रन लगाए। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की पूरी टीम 153 रन बनाकर ढेर हो गई।