Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 में पहली बार उतरे जूनियर तेंदुलकर, मार्कस स्टोइनिस पर हुए गुस्सा; चोटिल होकर गए मैदान से बाहर

    Updated: Sat, 18 May 2024 12:04 AM (IST)

    अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2024 का पहला मैच खेलने उतरे। यह मैच उनके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा। मुंबई इंडियंस के लिए वह 2.2 ओवर ही कर सके। इ ...और पढ़ें

    अर्जुन तेंदुलकर ने मार्कस स्टोइनिस को दिलाया गुस्सा। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    अर्जुन तेंदुलकर ने मार्कस स्टोइनिस को दिलाया गुस्सा। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन अहम बदलाव किए। अर्जुन तेंदुलकर को जसप्रीत बुमराह की जगह रिप्लेस किया गया।

    अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2024 का पहला मैच खेलने उतरे। अपने पहले ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस पर भड़क गए। पहले ही ओवर में उन्हें विकेट मिलने वाला था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।

    अर्जुन तेंदुलकर ने दिलाया स्टोइनिस को गुस्सा

    दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर जब अपने स्पेल का पहला ओवर करने आए तो एक उनकी एक गेंद पर मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ एलबीडब्लू की एक जोरदार अपील की गई, लेकिन थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने सीधे बल्ले से डिफेंसिव शॉट खेला।

    वीडियो वायरल

    गेंद वापस अर्जुन के पास चली गई और फॉलोथ्रू में फील्ड कर स्टोइनिस की तरफ गुस्स से थ्रो करने का इशारा किया। अर्जुन की इस हरकत को देख स्टोइनिस गुस्से में मुस्कुराने लगे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- MI vs LSG: Nicholas Pooran ने 13 गेंद में ही ठोक डाले 68 रन, लखनऊ के लिए किया यह कमाल; लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    चोट की वजह से मैदान से हुए बाहर

    अर्जुन तेंदुलकर ने अपने दो ओवर जबरदस्त किए। इस दौरान लखनऊ के बल्लेबाजों को बांध के रखा। जब वह अपना तीसरा ओवर करने आए तो निकोलस पूरन ने पहली दो गेंदों पर दो लगातार सिक्स लगाए। हालांकि, तीसरी गेंद वह नहीं फेंक सके और पैर में चोट की वजह से वह मैदान से बाहर चले गए। नमन धीर ने यह ओवर पूरा किया।

    यह भी पढे़ं- क्या KKR को छोड़ पाएंगे गंभीर, शाहरुख ने 10 साल के लिए सौंपी है टीम; BCCI ने किया संपर्क