Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG vs CSK: गोली सी रफ्तार और लेग स्टंप बाहर! मोहसिन की 'मैजिकल' बॉल के आगे चारों खाने चित Rachin Ravindra; गोल्डन डक पर किया चलता

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 08:09 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हो रही है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुर ...और पढ़ें

    LSG vs CSK: रचिन रविंद्र को मोहसिन ने किया क्लीन बोल्ड।
    LSG vs CSK: रचिन रविंद्र को मोहसिन ने किया क्लीन बोल्ड।

    HighLights

    1. मोहसिन खान ने रचिन रविंद्र को किया क्लीन बोल्ड
    2. बिना खाता खोले पवेलियन लौटे रचिन रविंद्र
    3. एक-एक बदलाव के साथ उतरी है लखनऊ-चेन्नई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नवाबों के शहर लखनऊ में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र का मोहसिन खान ने जबरदस्त स्वागत किया है। मोहसिन के हाथ से निकली मैजिकल गेंद के आगे रचिन चारों खाने चित हुए। रचिन अपना खाता तक नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

    मोहसिन ने उड़ाए रचिन के होश

    लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने दूसरा ओवर फेंकने की जिम्मेदारी मोहसिन खान के हाथों में सौंपी। मोहसिन ने पहली ही गेंद पर अपने जौहर दिखाए और रचिन रविंद्र को पवेलियन की राह दिखा दी। लखनऊ के गेंदबाज के हाथ से निकली गेंद अंदर की तरफ आई और रचिन उसको समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे। बॉल ने मिडिल स्टंप पर पड़कर हल्का सा काटा बदला और रचिन के बैट और पैड के बीच से निकल गई। रचिन चाहकर भी कुछ नहीं कर सके और उनको गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

    एक बल्लेबाज के साथ उतरी है सीएसके

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। सीएसके ने डेरिल मिचेल को बाहर करते हुए मोईन अली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। लखनऊ की पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और इसी वजह से मोईन को टीम में जगह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs MI: Ashutosh Sharma का सपना हुआ साकार, स्वीप शॉट पर Bumrah को सिक्स जड़कर गदगद हुआ पंजाब का युवा बैटर

    मैट हेनरी की हुई एंट्री

    लखनऊ ने भी अपने प्लेइंग 11 में एक चेंज किया है। अपने आईपीएल डेब्यू मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए शेमार जोसेफ को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शेमार के स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है।

    खबरें और भी