Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs KKR: MS Dhoni और Ravindra Jadeja ने मिलकर चेन्‍नई के दर्शकों को बनाया 'मामू', वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 12:56 PM (IST)

    एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर सोमवार को एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर फैंस के मजे लिए। यह किस्‍सा चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आ ...और पढ़ें

    एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने दर्शकों के मजे‍ लिए
    एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने दर्शकों के मजे‍ लिए

    HighLights

    1. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2024 के 22वें मैच में केकेआर को 7 विकेट से रौंदा
    2. एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर चेन्‍नई के दर्शकों के साथ प्रेंक किया
    3. एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा के दर्शकों के साथ इस मस्‍तीभरे पल का वीडियो वायरल हुआ

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर सोमवार को चेन्‍नई के दर्शकों के मजे लिए। धोनी और जडेजा ने स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों को 'मामू' बनाया और इस छोटे से पल का वीडियो वायरल हो गया। यह किस्‍सा चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच सोमवार को आईपीएल 2024 के 22वें मैच का है।

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर केकेआर द्वारा मिले 138 रन के लक्ष्‍य का पीछा कर रही थी। 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को वैभव अरोड़ा ने बोल्‍ड करके डगआउट लौटाया। तब फैंस के बीच शोर मच गया कि एमएस धोनी को बैटिंग करने आना चाहिए। सीएसके की रणनीति भी यही थी कि माही बैटिंग करने उतरेंगे क्‍योंकि उनकी एक झलक पाने से फैंस को महसूस होता है कि उनके पैसे वसूल हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: 2011 वर्ल्‍ड कप के हीरो MS Dhoni और Gautam Gambhir ने एक-दूजे को लगाया गले, इंटरनेट पर गरमाया माहौल

    दर्शकों का उड़ा मजाक

    फैंस अपने चहेते माही का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी रवींद्र जडेजा पूरी किट पहने पवेलियन से निकलकर बाहर आए। फिर वो पलटे और वापस पवेलियन के अंदर चले गए। तब तक एमएस धोनी अपना हेलमेट पहनकर तैयार हो रहे थे। फिर फैंस के शोर के बीच एमएस धोनी स्‍टेडियम में आए और क्रीज तक पहुंचे। धोनी और जडेजा ने मिलकर दर्शकों को मामू बनाया और इस पल का वीडियो वायरल हो गया है।

    तुषार देशपांडे ने किया खुलासा

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने खुलासा किया कि उन्‍होंने माही भाई और जड्डू भाई को बातचीत करते हुए सुना था कि इस तरह प्रेंक करते हैं। यह प्रेंक कामयाब भी रहा। वहीं, रवींद्र जडेजा ने कहा कि लोगों का पैसा वसूल करने के इरादे से ऐसा मजाक किया गया था। बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने Ruturaj Gaikwad के साथ दोहराया विराट कोहली वाला पल, फैंस का तो दिन बन गया...