Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 11:31 AM (IST)

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ इतिहास रच दिया। 42 साल के धोनी आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वा ...और पढ़ें

    एमएस धोनी ने इकाना स्‍टेडियम पर बल्‍ले से तबाही मचाई
    एमएस धोनी ने इकाना स्‍टेडियम पर बल्‍ले से तबाही मचाई

    HighLights

    1. एमएस धोनी आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बल्‍लेबाज बने
    2. एमएस धोनी ने लखनऊ के खिलाफ 9 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए
    3. एमएस धोनी आईपीएल में छठे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बैटर बने और एबी डीविलियर्स को पछाड़ा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आक्रामक नाबाद 28 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर 42 साल के धोनी ने केवल 9 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए।

    एमएस धोनी आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बल्‍लेबाज बने। एमएस धोनी की पारी के दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। हालांकि, एमएस धोनी की पारी सीएसके के लिए काफी नहीं रही क्‍योंकि लखनऊ सुपरजायंट्स ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

    एमएस धोनी ने एबीडी को पछाड़ा

    अपनी नाबाद 28 रन की पारी के दौरान एमएस धोनी ने एक और उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंचे। धोनी ने 257 मैचों में 5169 रन बनाए। उन्‍होंने एबी डीविलियर्स (5162) को पीछे छोड़ दिया। सीएसके के अलावा 2016 और 2017 सीजन में धोनी ने 30 मैच में दूसरी टीम का प्रतिनिधित्‍व किया।

    यह भी पढ़ें: 'MS Dhoni बैटिंग के लिए और...', KL Rahul ने बताया कैसे 'थाला' ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं

    धोनी का नया रिकॉर्ड

    एमएस धोनी आईपीएल में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्‍होंने 40 की उम्र के बाद आईपीएल में 500 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। 40 की उम्र के बाद आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 481 रन बनाए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 4,6,6,4,4... लखनऊ में MS Dhoni ने उड़ाया बल्ले से गर्दा, 311 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही; जमकर बरसे चौके-छक्के