Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘व्हीलचेयर पर भी रहा तो…’ MS Dhoni ने CSK Vs MI मैच से पहले क्यों कहा ऐसा? फैंस को इशारों-इशारों में दे डाला बड़ा हिंट

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 01:02 PM (GMT+05:30)

    MS Dhoni Statement आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं। आज यानी 23 मार्च को सीएसके की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से चेपॉक ...और पढ़ें

    MS Dhoni ने IPL Retirement को लेकर तोड़ी चुप्पी (PC- AP)
    MS Dhoni ने IPL Retirement को लेकर तोड़ी चुप्पी (PC- AP)

    HighLights

    1. MS Dhoni खेलेंगे आज अपना IPL का 265वां मुकाबला
    2. MS Dhoni ने CSK Vs MI मैच से पहले अपने IPL रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी
    3. MI Vs CSK का आज मुकाबला चेपॉक में होना है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni on IPL Retirement: क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे? क्या ये उनके आईपीएल का आखिरी सीजन होगा? आईपीएल के शुरू होने से पहले ही ये सवाल हर सीजन खड़े होने लगते हैं।

    लोगों को ये डर रहता है कि धोनी 'वन लास्ट टाइम' का मैसेज लिखकर कही संन्यास का एलान ना कर दें, लेकिन आईपीएल 2025 में सीएसके के ओपनर मैच से पहले माही ने अपने रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ दी हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च यानी आज महामुकाबले से पहले उन्होंने जो कहा उससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    MS Dhoni ने IPL Retirement को लेकर तोड़ी चुप्पी

    दरअसल, मुंबई इंडियंस और सीएसके (CSK Vs MI IPL 2025) के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने जियो हॉटस्टार से बीत की। धोनी ने इस दौरान अपने आईपीएल संन्यास पर चुप्पी तोड़ी और कहां कि वह जब तक चाहें तब तक सीएसके के लिए खेलत रहेंगे।

    यहां तक कि उन्होंने ये भी कहा कि अगर भविष्य में अगर उन्हें व्हीलचेयर पर रहना पड़े, तब भी सीएसके उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए मना लेगी। धोनी ने कहा कि ये मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीरचेयर पर भी रहा तब भी वह लोग मुझे खींचकर मैदान में ले जाएंगे। 

    खबरें और भी

    बता दें कि सीएसके टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिछले आईपीएल सीजन में अपने घुटने की तकलीफ से काफी जूझते हुए मैदान पर दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें काफी तेज होने लगी थी।

    आईपीएल 2024 के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी और अब आईपीएल 2025 में माही फिर से खेलने के लिए तैयार हैं।

    आज यानी 23 मार्च को सीएसके का सामना मुंबई इंडियंस से चेपॉक में होना है, जिसमें हर किसी की नजरें धोनी पर रहेगी। अगर बात करें धोनी के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अब तक 264 मैच खेलते हुए 5243 रन बनाए हैं। उनकी पारी में 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनका इस दौरान सबसे हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 का रहा है।