यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS Dhoni का फेक Video फैला रहा था शख्स, आकाश चोपड़ा ने कर दिया भांडाफोड़, कम शब्दों में कही पते की बात
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी का फेक वीडियो फैला रहे शख्स की जमकर क्लास लगा दी। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ह ...और पढ़ें

HighLights
- एमएस धोनी का फेक वीडियो वायरल
- आकाश चोपड़ा ने लगा दी यूजर की क्लास
- आकाश चोपड़ा ने खोल दी सारी पोल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी की फैन फॉलोइंगी का कोई सानी नहीं है। धोनी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। सभी जानते हैं कि वह आईपीएल में ही खेलते हैं और इसलिए फैंस को आईपीएल का इंतजार रहता है। धोनी के नाम पर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स और वीडियो वायरल होते हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था जिस पर आकाश चोपड़ा भड़क गए।
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सरेआम एक यूजर की क्लास लगा दी। उन्होंने धोनी के वीडियो को पोस्ट किया और जिस यूजर ने उस वीडियो को फैलाया था कम शब्दों में जमकर सुनाई और उसकी पोल भी खोल दी।
यह भी पढे़ं- IPL 2025: CSK की हार के बाद रिपोर्टर पर भड़के कोच Stephen Fleming, बोले- आप कैसे हमें....
धोनी का फेक वीडियो
दरअसल, कुशाग्र नाम के एक यूजर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें धोनी मैदान पर एंट्री ले रहे हैं। इस वीडियो में कमेंट्री में करते हुए आकाश चोपड़ा की आवाज सुनाई दे रही है और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज धोनी के आने पर कह रहे हैं, "फाइनली ये छक्का भी आया है। काफी देर के बाद आया है। शायाद उतना दुरुस्त भी नहीं है क्योंकि अब तो दिल्ली बहुत दूर है।"
इस वीडियो पर अपनी आवाज सुन आकाश चोपड़ा हैरान रह गए। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "सिक्स मारने की कमेंट्री को अराइवल विजुअल्स पर चिपका दो... व्यूज/इंगेजमेंट बढ़ा लो। गॉड ब्लैस यू कुशाग्रा।"
No way Akash Chopra said this 😭😭 pic.twitter.com/mHAA3Q5Nuh
— Kushagra. (@45fan_Kushagra) March 28, 2025
धोनी ने कर दी देरी
धोनी की सीएसके का सामना शुक्रवार को आरसीबी से था। इस मैच में चेन्नई को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में धोनी नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने आए थे। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। काफी लोगों का मानना था कि धोनी को ऊपर बल्लेबाजी करने आना चाहिए था। चेन्नई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
काफी लोगों का कहना है कि धोनी को छठे-सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आना था ताकि वह टीम को जीत दिला सके, लेकिन वह जहां बल्लेबाजी करने आए तब तक टीम के साथ से मैच निकल चुका था।
यह भी पढे़ं- DC vs SRH Playing-11: केएल राहुल करेंगे डेब्यू, हैदराबाद इस खिलाड़ी को दिखाएगी बाहर का रास्ता!

