यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS Dhoni: पवेलियन लौटते समय 'थाला' ने दिया युवा फैन को नायाब तोहफा, VIRAL PIC देख आप भी कहेंगे 'माही गजब है'
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम पर अपनी बैटिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। आखिरी ओवर में क्रीज पर आए धोनी ने हार् ...और पढ़ें

HighLights
- चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम पर खेली तूफानी पारी
- माही ने केवल 4 गेंदों में 500 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 20 रन बनाए
- पवेलियन लौटते समय माही ने एक युवा फैन को मैच बॉल देकर खूब वाहवाही बटोरी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी तूफानी पारी से फैंस का दिल जीता। धोनी सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए और लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए। उन्होंने 4 गेंदों में 500 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 20 रन बनाए। इसके बाद माही जब पवेलियन लौटे तो अपने अंदाज से खूब वाहवाही बटोरी।
एमएस धोनी ने पवेलियन लौटते समय एक युवा फैन को बॉल उपहार में दी। इस पल का फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला है। जो भी इस फोटो को देख रहा है, उसके मुंह से एक बात जरूर निकल रही है कि 'माही गजब है।' बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि एमएस धोनी दौड़ते हुए पवेलियन लौट रहे थे, जहां उन्हें सीढ़ी पर एक गेंद रखी हुई दिखी। उन्होंने गेंद को उठाया और जाली के पास खड़ी नन्हीं फैंन को सौंप दिया।
बता दें कि माही के अंतिम ओवर में धुनाई की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 206 रन के स्कोर की सफल रक्षा की और मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन पर रोक दिया। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने मौजूदा सीजन में घर के बाहर पहली जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी ने अपने 250वें मैच में 500 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, CSK के लिए कर डाला बड़ा कारनामा
युवा विकेटकीपर ने बनाया फर्क
सीएसके की टीम यह छह मैचों में चौथी जीत रही और येलो ब्रिगेड आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है। एल क्लासिको मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें युवा विकेटकीपर करार दिया। गायकवाड़ ने कहा, ''हमारे युवा विकेटकीपर ने नीचे आकर तीन छक्के जड़े, जिससे काफी मदद मिली और मेरे ख्याल से मैच में यही फर्क बना।''
खबरें और भी
20वें ओवर के बादशाह धोनी
आईपीएल में जब भी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की बात सामने आती है तो दिमाग में बिना झिझक एमएस धोनी का नाम आता है। माही के आखिरी ओवर में छक्के जड़ने के आंकड़ें बेमिसाल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में 20वें ओवर में 64 छक्के जड़े हैं। आईपीएल मैचों में 20वें ओवर में धोनी ने केवल 309 गेंदों में 756 रन जड़े हैं।