यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024: MS Dhoni क्या लेने वाले हैं संन्यास? RCB vs CSK के मैच से पहले Virat Kohli ने दे दिया बड़ा संकेत
महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। आरसीबी के खिलाफ चिन्नास्वामी में खेले जाने वाले मैच को लेकर ये कयास लगाया जा रहा है क ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली ने आरसीबी बनाम सीएसके के मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के फ्यूचर प्लान को लेकर एक बड़ा हिंट दिया। आईपीएल 2024 के 68वें मैच में सीएसके का सामना आरसीबी से बेंगलुरु में आज होना है। इस मैच से पहले विराट कोहली ने धोनी के संन्यास पर बड़ा अपडेट दिया।
MS Dhoni लेने वाले हैं संन्यास? Virat Kohli ने दिया बड़ा हिंट
दरअसल, आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाला सीएसके मैच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शायद आखिरी मैच हो सकता है। धोनी के संन्यास को लेकर विराट कोहली ने भी एक बड़ा हिंट दिया। जियो सिनेमा से बातचीत करते हुए विराट कोहली ने कहा कि फैंस के लिए धोनी को भारत में खेलते देखना बहुत बड़ी बात है। मैं और वह फिर से एक साथ खेलेंगे और शायद यह आखिरी बार होगा। फैंस के लिए धोनी को स्टेडियम में देखना एक बड़ी चीज है। हम दोनों के बीच काफी अच्छी यादें बनी हुई है और हमारे बीच भारत में एक अच्छी पार्टनरशिप भी बनी है। ये एक अच्छा अवसर है फैंस के लिए कि जो हमें एक बार फिर साथ में देख सकेंगे।
'धोनी की मानसिकता अलग हैं'
इसके साथ ही कोहली ने कहा कि क्यों वह गेम को 20वें ओवर या 50वें ओवर तक क्यों ले जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारत के लिए कितने मैच खत्म किए। वह एकमात्र व्यक्ति है जो जानता है कि वह क्या कर रहा है और वह वहां से खेल खत्म कर रहा है। मेरे लिए, वह उनका दिमाग का खेल है। वह जानता है कि अगर वह मैच को आखिरी ओवर तक ले गया तो वह गेम जीत जाएगा। मेरी मानसिकता अलग थी। मैं सोचता था कि चलो खेल 49वें ओवर (वनडे में) या 19वें ओवर (टी20 में) में खत्म कर दूं। अगर वह अंत में मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहा था तो सोच अलग थी। वह खेल को आखिरी ओवर तक ले जाएंगे जहां विपक्षी टीम डर से कांप रही होगी।