Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK की हार के बाद रांची लौटे MS Dhoni की एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस, माही के रिएक्‍शन का वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Mon, 20 May 2024 01:52 PM (GMT+05:30)

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व वाली सीएसके को शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंग ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद रांची लौटे
    महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद रांची लौटे

    HighLights

    1. एमएस धोनी रविवार को परिवार के साथ रांची लौटे
    2. रांची लौटने के बाद धोनी का वीडियो वायरल हुआ
    3. सीएसके को आरसीबी के हाथों 27 रन की शिकस्‍त मिली थी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एमएस धोनी अपने गृहनगर रांची लौट आए हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई, जिसके बाद माही अपने परिवार के साथ रांची लौट आए। रांची पहुंचने के बाद एमएस धोनी का एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हुआ।

    वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी फैंस के बीच से निकले और सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गए। इस बीच माही ने किसी से बातचीत नहीं की जबकि फैंस उनके साथ एक फोटो क्लिक कराने के लिए बेताब नजर आए। एमएस धोनी अपने परिवार के साथ कार से घर के लिए रवाना हो गए।

    धोनी नहीं कर सके फिनिश

    दुनिया के बेस्‍ट मैच फिनिशर का तमगा लिए एमएस धोनी शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ये कमाल करने में नाकाम रहे। सीएसके को प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी। एमएस धोनी स्‍ट्राइक पर थे। उन्‍होंने यश दयाल की पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में 110 मीटर छक्‍का जड़ दिया। मगर अगली गेंद पर धोनी आउट हो गए और सीएसके क्‍वालीफाई करने से चूक गया।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने गुस्से में नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ, 'एंग्री मैन' माही के इन विवादों के कारण IPL करियर पर लगा दाग!

    संन्‍यास पर नहीं कोई अपडेट

    इस पूरे आईपीएल में माना जा रहा था कि एमएस धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। इस सीजन के बाद एमएस धोनी के संन्‍यास की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है कि माही के फैंस के चेहरे खिल उठेंगे। सीएसके के सीईओ ने कहा है कि एमएस धोनी ने अपने संन्‍यास पर कोई अपडेट नहीं दी है। ऐसी संभावना है कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में भी सीएसके की जर्सी पहने हुए नजर आएं।

    खबरें और भी

    एमएस धोनी के खास दोस्‍त सुरेश रैना ने भी कहा कि माही अपने फैंस को खुश करने के लिए अगले सीजन में खेलेंगे। देखना दिलचस्‍प होगा कि एमएस धोनी की तरफ से आधिकारिक क्‍या बात सामने आती है। फैंस चाहते हैं कि एमएस धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखें।

    यह भी पढ़ें: गलत नहीं हैं MS Dhoni! हाथ न मिलाने वाले विवाद पर दिग्‍गज कप्‍तान ने RCB को लताड़ डाला, बताई क्‍या थी सच्‍चाई