Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs RCB: 'तू भाग जोश इंगलिस...' रन आउट होने के बाद नाराज हुए नेहाल वढेरा, कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 06:14 PM (IST)

    यह घटना 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जोश इंगलिस ने सुयश शर्मा की गेंद पर सिर के ऊपर से शॉट खेला। दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल लिया। इसके बाद टिम डेविड ...और पढ़ें

    नेहाल वढेरा के रन आउट होने के बाद विराट का रिएक्शन वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    नेहाल वढेरा के रन आउट होने के बाद विराट का रिएक्शन वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    HighLights

    1. 5 रन बनाकर आउट हुए नेहाल वढेरा
    2. जोश इंगलिस और नेहाल के बीच हुई गलतफहमी
    3. रन आउट करने के बाद विराट कोहली का वीडियो वायरल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज नेहाल वढेरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उनके जोड़ीदार जोश इंगलिस ने दौड़ने से मना कर दिया, जिससे दोनों बल्लेबाज पिच के एक ही छोर पर आकर खड़े हो गए। इसका फायदा उठाते हुए विराट कोहली और टिम डेविड ने मिलकर वढेरा को 5 रन पर आउट करवा दिया।

    दरअसल, यह घटना 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जोश इंगलिस ने सुयश शर्मा की गेंद पर सिर के ऊपर से शॉट खेला। दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल लिया। इसके बाद टिम डेविड से थोड़ी सी गड़बड़ हुई। इस जोश इंगलिस दूसरे रन के लिए निकले। दूसरे छोर से नेहाल वढेरा तेजी से रन लेने के लिए भागे, क्योंकि डेंजर छोर पर नेहाल को भागना था। वह दूसरे छोर तक आ पहुंचे।

    एक छोर पर खड़े हो गए दोनों बल्लेबाज

    हालांकि, जोश इंगलिस बीच रास्ते से वापस क्रीज पर लौट आए। नेहाल भी वढेरा भी दूसरे छोर पर थे। इस टिम ने गेंद कोहली की तरफ फेंकी और कोहली ने गेंद विकेटकीपर जितेश तक पहुंचा दी और नेहाल रन आउट हो गए। रन आउट होने के बाद नेहाल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंगलिस पर नाखुश दिखे। वहीं, विराट कोहली ने विकेट का जश्न खास अंदाज में मनाया, जो वायरल हो गया।

    खराब रही पंजाब की बल्लेबाजी

    बता दें कि चंडीगढ़ में पंजाब ने बेंगलुरु के खिलाफ शानदार शुरुआत की। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद, टीम को साझेदारी बनाने में संघर्ष करना पड़ा। श्रेयस अय्यर (6) और नेहल वढेरा (5) जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम को बीच के ओवरों में काफी नुकसान हुआ। अंत के ओवर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके।

    खबरें और भी

    आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आरसीबी ने मैच के लिए खराब फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन की जगह रोमारियो शेफर्ड को मैदान में उतारा। आरसीबी ने पंजाब को 157 रन पर रोक दिया।

    यह भी पढे़ं- जुड़वां हैं क्या? IPL और PSL खेल रहे अब्दुल समद, जानें क्या है पूरा माजरा