यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पैट कमिंस स्कूल में बच्चों के साथ खेलने पहुंचे क्रिकेट, फिर जो हुआ वो देखकर आ जाएगा मजा, देखें Video
पैट कमिंस की कोशिश होगी कि वह अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाएं। हैदराबाद ने साल 2016 के बाद से आईपीएल खिताब नहीं जीता है। तब टीम के कप्तान एक और ऑ ...और पढ़ें

HighLights
- पैट कमिंस ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट।
- आईपीएल-2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं कमिंस।
- सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाई प्लेऑफ में जगह।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल-2024 में जगह बना ली है। ये टीम इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी है। इस सीजन टीम के कप्तान पैट कमिंस थे और कमिंस के आने के बाद से ये टीम बदली-बदली लग रही है। टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है। इस समय पूरी टीम प्लेऑफ की तैयारी में लगी है लेकिन टीम के कप्तान पैट कमिंस बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने में वयस्त हैं।
कमिंस की कोशिश होगी कि वह अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाएं। हैदराबाद ने साल 2016 के बाद से आईपीएल खिताब नहीं जीता है। तब टीम के कप्तान एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर थे। कमिंस इस सीजन वॉर्नर की सफलता को दोहराना चाहेंगे।
बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
कमिंस इस समय फुर्सत के पल बिता रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। एक स्कूल के मैदान में कमिंस बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। वह बल्ला थामे हुए हैं। एक बच्चा कमिंस को गेंदबाजी करता है और कमिंस आसानी से उसकी बॉलिंग को खेलते हैं। कमिंस इस दौरान मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं और बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं।
Pat Cummins at zphs .
You hav my heart champ 😭😭❤️❤️ @patcummins30 #ipl pic.twitter.com/ZReUDCUSYc
— SURYA BHAI 🚩 (@Surya_2898AD) May 17, 2024
कमिंस को भा गया भारत
कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भारत में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था। तब से ऐसा लगता है कि कमिंस को भारत काफी पसंद आ गया है। वह हाल ही में अपने परिवार को बिरयानी खिलाने ले गए थे। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उन्हें पावभाजी काफी पसंद है। वहीं कुछ बॉलीवुड गानों पर उन्होंने डांस भी किया था।