Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: 'मैं उसे गेंदबाजी करना पसंद नहीं करूंगा, वो डराता है', भारत के युवा बैटर से खौफ खाते हैं SRH के कप्‍तान Pat Cummins

    Updated: Mon, 20 May 2024 05:05 PM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने अपनी टीम के युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की। पैट कमिंस ने कहा कि वो कभी अभिषेक शर्मा को गेंदबाज ...और पढ़ें

    पैट कमिंस ने अभिषेक शर्मा को खतरनाक बल्‍लेबाज करार दिया (Pic Credit - X)
    पैट कमिंस ने अभिषेक शर्मा को खतरनाक बल्‍लेबाज करार दिया (Pic Credit - X)

    HighLights

    1. पैट कमिंस ने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की
    2. कमिंस ने कहा कि अभिषेक शर्मा को नेट्स पर भी गेंदबाजी नहीं करना चाहेंगे
    3. कमिंस ने कहा कि अभिषेक का खेल तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ बेहतर है

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने युवा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वो उन्‍हें गेंदबाजी करना पसंद नहीं करेंगे क्‍योंकि यह डरावना है। अभिषेक शर्मा ने मौजूदा सीजन में अपनी आक्रमकता से काफी प्रभावित किया है।

    बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी से गेंदबाजों के मन में खौफ भरा, जिसमें उनके सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस का नाम भी शामिल है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना आखिरी लीग मैच पंजाब किंग्‍स के खिलाफ खेला था, जिसमें अभिषेक शर्मा ने केवल 28 गेंदों में छह छक्‍के और पांच चौके की मदद से 66 रन बनाए थे। हैदराबाद ने मुकाबला जीतकर प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरा स्‍थान हासिल किया।

    पैट कमिंस का बयान

    अभिषेक शर्मा शानदार हैं। मैं उन्‍हें गेंदबाजी करना नहीं चाहूंगा। यह डरावना है क्‍योंकि वो स्‍वतंत्र होकर खेलते हैं। फिर चाहे तेज गेंदबाज हो या स्पिनर्स वो दोनों को बेहतर ढंग से खेलते हैं।

    23 साल के अभिषेक शर्मा घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। उन्‍होंने मौजूदा सीजन में 13 मैचों में 467 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा आईपीएल के एक सीजन में 40 या ज्‍यादा सिक्‍स जमाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज भी बने।

    यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के हाथों में हाथ डाल इस लड़की ने खिंचवाई फोटो, फिर लिख दी दिल की बात, दोनों के बीच चल क्या रहा है?

    कमिंस को भाए रेड्डी

    पैट कमिंस ने ऑलराउंडर नितीश रेड्डी की भी तारीफ की, जिन्‍होंने 25 गेंदों में 37 रन बनाए और पंजाब के खिलाफ एसआरएच की जीत में अहम योगदान दिया। कमिंस ने कहा, ''नितीश कुमार क्‍लास खिलाड़ी है। वो अपनी उम्र से पहले परिपक्‍व हुआ। उसने मैच को अच्‍छी तरह खत्‍म किया। वो हमारे टॉप ऑर्डर के लिए सटीक हैं। हमारी टीम के खिलाड़ी शानदार हैं। मुझे यहां काफी मजा आया।''

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 23 की उम्र में Abhishek Sharma का बड़ा कारनामा, कोहली के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर इस मामले में बने नंबर-1