Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा...' 'सैम करन' ने फैंस के बीच लगाया नारा, वायरल हुआ वीडियो तो सच्चाई आई सामने

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 06:21 PM (IST)

    यह नारा 18 अप्रैल को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चर्चा का विषय बना रहा। हैरानी की बात यह है कि ...और पढ़ें

    Sam Curran's doppelganger ने लगाया रोहित शर्मा के नाम का नारा।
    Sam Curran's doppelganger ने लगाया रोहित शर्मा के नाम का नारा।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा 17वें सीजन में रोहित शर्मा के फैनडम ने नई ऊंचाइयां छू ली हैं। जहां हाथ में उनके नाम के पोस्ट के साथ रोहित का धमाकेदार फॉर्म इसके पीछे एक प्रमुख कारण है, वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी से उनके अचानक बाहर होने से भी समर्थन बढ़ा है। वहीं, मुंबई चा राजा रोहित शर्मा का नारे को खूब पसंद किया जा रहा है।

    वहीं, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैम करन जैसा दिखने वाला एक शख्स रोहित शर्मा के नाम का नारे लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह शख्स 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' का नारा लगाते हुए दिखा। इस शख्स का साथ फैंस भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    फैंस ने भी दिया साथ

    यह नारा 18 अप्रैल को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चर्चा का विषय बना रहा। हैरानी की बात यह है कि नारे का नेतृत्व करने वाला सैम करन का हमशक्ल था और उसने पंजाब किंग्स की जर्सी पहनी हुई थी। करन के हमशक्ल को खेल के दौरान रोहित शर्मा के लिए चीयर करते देखा गया और उन्हें रोहित के प्रशंसकों का भरपूर समर्थन मिला।

    यह भी पढे़ं- केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच में कर दी गलती, BCCI ने लगाया 12-12 लाख का जुर्माना

    164 की स्ट्राइक रेट से की है बल्लेबाजी

    बता दें कि इस सीजन में मुंबई की सफलता में रोहित का अहम योगदान रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक सात मैच में 49.50 की औसत से 297 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट उनके प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण रहा है। इस सीजन रोहित ने 164.08 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: MS Dhoni ने यश ठाकुर की गेंद पर जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का, अब वीडियो मचा रहा तहलका