Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs RCB: 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान पर नहीं जीत सकी पंजाबियों का दिल

    Updated: Thu, 29 May 2025 10:19 PM (IST)

    आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी 9 साल बाद आईपीए ...और पढ़ें

    आरसीबी ने 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में बनाई जगह। फोटो- IPL
    आरसीबी ने 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में बनाई जगह। फोटो- IPL

    HighLights

    1. किंग्स अपने घरेलू मैदान नहीं जीत सकी पंजाबियों का दिल
    2. आरसीबी ने 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में बनाई जगह
    3. हेजलवुड और सुयश शर्मा ने झटके तीन तीन विकेट

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को पहले क्वालिफायर में हराकर 9 साल बाद फाइनल में जगह बना ली है। मुल्लांपुर में खेले गए मैच में आरसीबी (RCB) ने पंजाब (PBKS) को 8 विकेट से मात दी। गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद फिल साल्ट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने फाइनल का टिकट हासिल किया।

    मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने जल्दी ही विराट कोहली (12) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद फिल साल्ट ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 54 रन की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दूसरे छोर से फिल साल्ट तूफानी बल्लेबाजी करते रहे। फिल साल्ट ने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    चौथी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

    आरसीबी ने 10वें ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार आरसीबी ने 2016 में फाइनल खेल था। आरसीबी इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला है।

    इससे पहले टॉस जीतकर रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रजत पाटीदार के फैसले को टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। सुयश शर्मा और हेजलवुड ने तीन -तीन विकेट झटके। सुयश शर्मा ने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। हेजलवुड ने 3.1 में 21 रन देकर तीन विकेट, यश दयाल ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि भुवेश्वर कुमार ने दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट और रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में पांच रन देकर एक विकेट झटका।

    खबरें और भी

    पावरप्ले में ही टूटी कमर

    पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही प्रियांश आर्या (7) आउट हो गए और जल्द ही प्रभसिमरन सिंह (18), श्रेयस अय्यर (2), और जोश इंग्लिस (4) भी चलते बने। पावरप्ले में टीम ने 4 विकेट खोकर सिर्फ 48 रन बनाए और 17 डॉट गेंदें खेलीं।सुयश शर्मा ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर किंग्स की रही-सही उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। स्टोइनिस ने 26 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन उनके आउट होते ही बची-खुची पारी भी धराशायी हो गई।

    मैच के दूसरे ओवर में यश दयाल ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (7) को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करवाकर टीम को पहली सफलता दिलाई। टीम अभी इस झटके से उभर भी नहीं पाई थी पंजाब ने 27 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह(18) को विकेटकीपर जितेश के हाथों कैच आउट करवाया।

    गेंदबाजों का दिखा कहर

    इसके बाद गेंदबाजी करने आए हेजलवुड ने पावरप्ले में पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर (2) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं छठे ओवर की पहली गेंद पर जोश इंग्लिस (4) को भुवनेश्वर के हाथों कैच आउट करवाया। पावर प्ले में पंजाब किंग्स ने चार विकेट गंवाकर 48 रन बनाए।इस दौरान किंग्स ने 17 डाट गेंद खेली।

    यश दलाल ने सातवें ओवर में नेहल वढेरा (8) को बोल्ड किया। मैच का नौंवा ओवर करवाने आए सुयश ने दो विकेट झटके। सुयश ने ओवर की दूसरी गेंद पर शशांक सिंह (3) को बोल्ड किया। वहीं पांचवीं गेंद पर बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलने आए मुशीर खान (शन्यू) को एलबीडबल्यू आउट किया। मैच के 11वें ओवर में सुयश ने मार्कस स्टोयनिस (26) बोल्ड कर मैच में अपनी तीसरी विकेट झटकी।

    हरप्रीत बराड़ (4) को रोमारियो शेफर्ड ने बोल्ड किया। अजमतुल्लाह उमरजई (18) ने टीम को स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन वह भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए। उन्हें हेजलवुड ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर आलआउट हो गई थी।