Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yuzvendra Chahal को था 200वें विकेट का इंतजार, पंजाब के खिलाफ IPL में दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 01:25 PM (IST)

    IPL 2024 युजवेंद्र चहल को आईपीएल में 200 पूरे करने का इंतजार था। इस मैच से पहले युजवेंद्र चहल आईपीएल में 197 विकेट ले चुके थे। प्रभसिमरन का विकेट लेकर ...और पढ़ें

    yuzvendra chahal 200 IPL sixes, फाइल फोटो
    yuzvendra chahal 200 IPL sixes, फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पंजाब को धूल चटाई। रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक गेंद शेष रहते हुए जीत मिली।

    राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में युजवेंद्र चहल को आईपीएल में 200 पूरे करने का इंतजार था। इस मैच से पहले युजवेंद्र चहल आईपीएल में 197 विकेट ले चुके थे। प्रभसिमरन का विकेट लेकर इसमें इजाफा किया। उनका 200 विकेट का इंतजार तो नहीं खत्म हुआ, लेकिन उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    चहल की गेंद पर लगे 200 सिक्स

    दरअसल, युजवेंद्र चहल के नाम आईपीएल में 200 छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल में दूसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 200 छक्के जड़े हैं। चहल के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाजों ने दो छक्के जड़े। मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे पीयूष चावला पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ बल्लेबाजों 200 या उससे ज्यादा सिक्स जड़े हैं।

    यह भी पढे़ं- Video: Dhoni जैसा! तनुश कोटियन का सटीक थ्रो, संजू सैमसन का अचूक निशाना; लिविंगस्टन को रन आउट कर बटोरीं सुर्खियां

    पहले स्थान पर मौजूद हैं पीयूष चावला

    आईपीएल में युजवेंद्र चहल ने कुल 151 मैच खेले हैं। इस दौरान चहल के खिलाफ बल्लेबाजों ने 200 सिक्स जड़े हैं। पीयूष चावला के खिलाफ आईपीएल में बल्लेबाजों ने 211 सिक्स जड़े हैं। चहल पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले रविंद्र जडेजा की बराबरी पर थे। तीसरे पायदान पर खिसकने वाले जडेजा की गेंद पर 198 सिक्स लगे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे युजवेंद्र चहल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कही यह बात