विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेंगलुरु भगदड़ मामले में बढ़ सकती हैं विराट कोहली की मुश्किलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराया केस

Published: Fri, 06 Jun 2025 09:36 PM (IST)

बेंगलुरू में जब 17 साल बाद जीती गई आईपीएल ट्रॉफी का जश्न मनाया जा रहा था तब एम चिन्नास्वामी स्टेेडियम ...और पढ़ें

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत

HighLights

  1. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में विराट कोहली मुश्किल में
  2. विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
  3. चिन्नास्वामी में मनाया जा रहा था आरसीबी की पहली आईपीएल जीत का जश्न

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरसीबी ने 17 साल बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी जिसे लेकर जोरदार जश्न का आयोजन किया था।

यह शिकायत नैजा होरतगारारा वेदिके के प्रतिनिधि ए.एम. वेंकटेश द्वारा शुक्रवार को कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत कर ली है और कहा है कि इसे पहले से दर्ज एफआईआर के साथ मिलाकर जांच की जाएगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने इस बात की जानकारी दी है। आरसीबी ने तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को मात देकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।

यह भी पढे़ं- तो इसलिए IPL में वापस नहीं लौटे मिचेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स को लेकर कही बड़ी बात

आरसीबी और केएससीए के खिलाफ भी दर्ज शिकायत

कर्नाटक पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन आरसीबी फ्रेंचाइजी, इवेंट कंपनी डीएनए और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की प्रशासनिक समिति ने बिना जरूरी सरकारी अनुमति के किया था। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें धारा 105 शामिल भी जिसके तहत ऐसा अपराध जो हत्या तो नहीं, लेकिन जानबूझकर की गई मौत के लिए जिम्मेदार हो। इसके अलावा धारा 115(2)- जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाना। धारा 118(1) – खतरनाक साधनों से चोट या गंभीर चोट पहुँचाना। धारा 118(2) और धारा 3(5) के तहत – साझा इरादे से गंभीर नुकसान पहुँचाना। सहित कई अन्य धाराएं शामिल हैं।

इसके अलावा, कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में इस हादसे को लेकर दो अन्य शिकायतें और दर्ज की गई हैं। एक शिकायत रोलैंड गोम्स नाम के व्यक्ति ने दर्ज करवाई जो इस भागदड़ में घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती रहा। उसने कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर आरसीबी का पोस्ट देखा और अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देखने आया था। जब मैं गेट नंबर 17 से अंदर जा रहा था तो वहां भारी भीड़ थी जिससे मेरा कंधा बाहर निकल गया।"

आरसीबी का मार्केटिंग हेड गिरफ्तार

वहीं इस मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की भी गिरफ्तारी हुई है। निखिल जब बेंगलुरू के केम्पागौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे तब उनकी गिरफ्तारी हुई। ये गिरफ्तारी सुबह 6:30 बजे हुई। गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने आरसीबी के अधिकारी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। निखिल के अलावा डीएनए कंपनी के तीन अधिकारियों की भी गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढे़ं- विराट कोहली की बहन और अनुष्का शर्मा के बीच अनबन? भावना ढींगरा ने तोड़ी चुप्पी; कही यह बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।