यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई इंडियंस जीतेगी आईपीएल 2025 का खिताब? संयोग कर रहे ऐसा इशारा
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। एमआ ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई इंडियंस ने लगातार छठी जीत दर्ज की
- प्लेऑफ की ओर मुंबई ने बढ़ाए मजबूती से कदम
- फाइनल की ओर बढ़ रही मुंबई इंडियंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने मौजूदा आईपीएल के सीजन में लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है। एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई ने इतिहास रच दिया।
दरअसल, आईपीएल इतिहास में तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब एमआई ने एक सीजन में लगातार छह जीत हासिल की। मुंबई ने सबसे 2008 में ऐसा किया था। इसके बाद 2017 में भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद मौजूदा सीजन में भी शुरुआत खराब रहने के बाद सरपट दौड़ी है।
ऐसा बना है संयोग
गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई ने जब-जब पांच या उससे ज्यादा जीत हासिल की है, तब-तब वह फाइनल में (2008 को छोड़कर) पहुंची है। यही नहीं मुंबई ने साल 2017 में खिताब तक जीता था। अब इस सीजन भी टीम ने कमाल किया है। इससे यह संयोग बन रहा है कि मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंच सकती है।
मैच की बात करें तो मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। रोहित शर्मा (53) और रियान रिकल्टन (61) ने ओपनिंग करते हुए पावरप्ले में 58 रन जोड़े और 10 ओवर के अंत तक बिना विकेट खोए 99 रन बना डाले। दोनों ने पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े।
खबरें और भी
हार्दिक-सूर्या की दमदार पारी
इसके बाद हार्दिक पांड्या ( नाबाद 48) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 48) ने उम्दा पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच दिया। 218 रन चेज करने उतरी राजस्थान की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। पहले ही पावरप्ले में अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।
राजस्थान के लिए सर्वाधिक रन जोफ्रा आर्चर (30) ने बनाए। इसके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। वैभव सूर्यवंशी तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। इस हार के चलते राजस्थान प्लेऑफ की रेस बाहर हो गई है।