Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 Mumbai League: टी20 मुंबई लीग में भी नहीं चला Prithvi Shaw का बल्ला, महज 4 गेंद के बाद लौट गए पवेलियन

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 02:02 PM (IST)

    आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था और इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। तब से उनके ...और पढ़ें

    T20 Mumbai league में पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन। फोटो- सोशल मीडिया
    T20 Mumbai league में पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो
    2. टी20 मुंबई लीग में नहीं चला बल्ला
    3. रन चेज करते समय बनाए 5 रन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ का टी20 मुंबई लीग 2025 में बल्ला नहीं चला। उनकी अगुआई वाली टीम को 40 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहे थे। मुंबई लीग 2025 में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी।

    बुधवार को टी20 मुंबई लीग 2025 में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स का सामना नॉर्थ मुंबई पैंथर्स से हुआ। नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने नॉर्थ पैंथर्स को 40 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नमो बांद्रा की टीम ने 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में नॉर्थ मुंबई 131 रन बनाकर सिमट गई।

    4 गेंद पर बनाए 5 रन 

    बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने उतरे। इस दौरान 4 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और उनकी फिटनेस को लेकर भी बड़े सवाल खड़े किए गए हैं।

    131 रन पर सिमटी टीम

    पृथ्वी शॉ के जल्दी आउट होने के बाद उनकी टीम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स महज 131 रन पर सिमट गई। टीम के लिए दिव्यांस सक्सेना ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, आयुष वरताक ने 21 रन का योगदान दिया। गौरव जोथार ने 12 रन, स्वनिल जोथार ने 17 रनों योगदान दिया।

    खबरें और भी

    ध्रुमिल मटकर का अर्धशतक

    इससे पहले बांद्रा पैंथर्स के लिए ध्रुमिल मटकर ने 23 गेंद पर 52 रन की तेज पारी खेली। इसमें एक चौका और 6 छक्के शामिल रहे। ध्रुमिल के अलावा सुवेद पारकर ने 35 रन बनाए। दोनों की उम्दा पारी की वजह से टीम ने 171 रन का स्कोर बनाया।

    यह भी पढे़ं- Suryakumar Yadav की आंधी में उड़ गया T20 क्रिकेट का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, 14वीं बार कर डाला बड़ा कारनामा