Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB की 'विराट' जीत के शोर में खो गई Shashank Singh की शानदार पारी; वन मैन आर्मी की तरह लड़ा खिलाड़ी

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 02:11 PM (IST)

    शशांक सिंह ने 30 गेंद पर नाबाद 61 रन की पारी खेली। फाइनल की रात शशांक ने यह बताया कि वह लड़ना जानते हैं। शशांक ने बता दिया कि हारते-हारते भी जीतना मुम ...और पढ़ें

    पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी।
    पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी।

    HighLights

    1. आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हराया
    2. शशांक सिंह ने खेली नाबाद 61 रन की पारी
    3. हेजलवुड की 4 गेंद पर लिए 22 रन

     उमेश कुमार, नई दिल्ली। विराट कोहली के आंसू की हर जगह चर्चा है और हो क्यों ना। विराट महान खिलाड़ी जो हैं। उन्होंने 18 साल तपस्या की आईपीएल ट्रॉफी जीतने की। हालांकि, एक खिलाड़ी और अहमदाबाद में मौजूद था जो मंगलवार की रात फूट-फूटकर रोया जिसके आंसू किसी को नहीं दिखे लेकिन, रोने से पहले उसने  आरसीबी को नाकों-चने चबवा दिए।

    हम बात करे रहें हैं शशांक सिंह की। यह वही बल्लेबाज है जिसने पंजाब किंग्स को जीतने की उम्मीद को जिंदा रखा। इतना ही नहीं हारते हुए मैच में भी शशांक सिंह ने अपना धैर्य नहीं खोया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे। हालांकि, पंजाब आखिर में 6 रन से पीछे रह गई। इसके बावजूद शशांक सिंह ने अपनी पारी से यह बताया कि लड़ा कैसे जाता है।

    आईपीएल 2025 के फाइनल के दौरान शशांक सिंह, फोटो- रायटर

    पंजाब की टूटी उम्मीद को रखा जिंदा

    आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पंजाब ने तेज शुरुआत की लेकिन, एक विकेट गिरने के बाद फाइनल का प्रेशर टीम पर साफ दिखने लगा। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। श्रेयस अय्यर और जोश इंगलिस के आउट होने के बाद पंजाब की उम्मीद टूटने लगी थी।

    7वीं गेंद से मचाना शुरू किया धमाल

    इसी बीच मैदान पर आए शशांक सिंह। शशांक सिंह ने पहली छह गेंदों पर सिंगल, डबल लेकर अपने आपको सेट किया और सातवीं ही गेंद पर शेफर्ड को चौका लगाकर यह बता दिया कि वह हार नहीं मानने वाले हैं। फिर पारी के 17वें ओवर में हेजलवुड पर दो शानदार सिक्स लगाकर मैच को पंजाब की तरफ मोड़ने की कोशिश की।

    खबरें और भी

    4 गेंद पर बनाए 22 रन

    भुवनेश्वर पारी का 19वां ओवर करने आए। इस ओवर में शशांक सिंह ने एक सिक्स और एक चौका लगाया। 20वां ओवर हेजलवुड करने आए। ओवर की पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बने। तीसरी ही गेंद पर शशांक ने सिक्स लगाया। चौथी गेंद पर चौका और आखिरी की दो गेंद पर लगातार दो सिक्स लगाए। इस ओवर में शशांक ने 22 रन कूटे।

    सिर्फ एक गेंद और... 

    शशांक ने 30 गेंद पर नाबाद 61 रन की पारी खेली। इसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल रहे। फाइनल की रात शशांक ने यह बताया कि वह लड़ना जानते हैं। शशांक ने बता दिया कि हारते-हारते भी जीतना मुमकिन है। एक भरोसा जिंदा रखा। शशांक ने क्रिकेट प्रति इश्क को जिंदा रखा। उन्हें एक गेंद और मिलती तो शायद मैच का रिजल्ट कुछ और ही होता।

    यह भी पढे़ं- RCB vs PBKS Final: IPL 2025 में जानें किसको क्या मिला, देखें अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट

    यह भी पढे़ं- RCB vs PBKS Final: जो 'वीर' के लिए किया वो 'ज़ारा' के लिए नहीं कर पाए Shreyas Iyer, बताया कहां हुई मैच में चूक