Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs RCB: वानखेड़े में Kohli का नहीं इस बल्लेबाज का गरजा बल्ला, 25 गेंद पर जड़ी तूफानी फिफ्टी

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 08:52 PM (IST)

    मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या का उसक वक्त सफल रहा जब जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को तीसरे ओवर में तीन के निजी ...और पढ़ें

    Rajat Patidar ने आईपीएल 2024 में जड़ी फिफ्टी। फोटो-सोशल मीडिया
    Rajat Patidar ने आईपीएल 2024 में जड़ी फिफ्टी। फोटो-सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े में आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद रजत पाटीदार ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। पाटीदार ने इस सीजन पहली फिफ्टी जड़ी। वह 50 रन बनाकर गेराल्ड कोएत्जी का शिकार बने।

    मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या का उसक वक्त सफल रहा जब जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को तीसरे ओवर में तीन के निजी स्कोर आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। इसके बाद आकाश मढ़वाल ने विल जैक्स को आउट कर आरसीबी को एक और झटका दिया।

    25 गेंद पर जड़ा अर्धशतक

    इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रजत पाटीदार ने अपना एक अलग रंग दिखाया। पहली गेंद पर चौका जड़कर पाटीदार ने अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए। रजत पाटीदार ने दो लगातार सिक्स लगाकर आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी की। पाटीदार ने 26 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: भारत छोड़ कनाडा में क्यों बसना चाहते थे Jasprit Bumrah? पत्नी के सवाल पर किया चौंकाने वाला खुलासा

    विराट के बात किया यह कारनामा

    बता दें कि आरसीबी की तरफ से विराट को बाद अर्धशतक जड़ने वाले रजत पाटीदार दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले कोहली के अलावा कोई भी आरसीबी का बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका था। इस सीजन कोहली ने पहला शकत भी जड़ा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले Kohli से डर गई है ऑस्ट्रेलिया! ग्लेन मैक्सवेल ने मजाक-मजाक में कर दिया खुलासा