Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB vs CSK: Virat Kohli ने IPL इतिहास में दूसरी बार किया यह कमाल, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    Updated: Sat, 18 May 2024 09:29 PM (IST)

    विराट कोहली ने क्रिस गेल की बराबरी की। विराट ने आईपीएल में दूसरी बार 700 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया। विराट कोहली ने 2016 में बल्ले से कहर बरपाया ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने दूसरी बार पार किया 700 रन का आंकड़ा।
    विराट कोहली ने दूसरी बार पार किया 700 रन का आंकड़ा।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया।

    दरअसल, विराट कोहली आईपीएल इतिहास में दूसरे ऐसे बल्लेबाजी बने जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में दो बार 700 से ज्यादा रन बनाए। इस मामले में क्रिस गेल पहले स्थान पर मौजूद हैं। क्रिस गेल ने भी दो बार यह कारनामा किया है। क्रिस गेल ने साल 2012 में 733 रन और साल 2013 में 708 रन बनाए थे।

    विराट कोहली ने की क्रिस गेल की बराबरी

    विराट कोहली ने क्रिस गेल की बराबरी की। विराट ने आईपीएल में दूसरी बार 700 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया। विराट कोहली ने 2016 में बल्ले से कहर बरपाया था। इस सीजन में विराट ने 973 रन बना थे। विराट ने साल 2016 में चार शतक और 7 अर्धशतक जड़े थे।

    इस सीजन भी गरजा बल्ला

    वहीं, दूसरी बार मौजूदा आईपीएल सीजन में 700 का आंकड़ा पार किया। आईपीएल के 17वें सीजन में विराट कोहली के बल्ले से 708 निकले हैं। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 155.60 का रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- RCB vs CSK: 'मैं कहीं भी बल्लेबाजी करूंगा...' सुरेश रैना की सिफारिश ने बदल दिया था विराट का करियर, कोहली ने खुद किया खुलासा

    विराट कोहली के नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

    • 2016 में 38
    • 2024 में 37*
    • 2015 में 23
    • 2013 में 22

    बता दें कि चेन्नई के खिलाफ महामुकाबले में विराट ने आरसीबी को तेज शुरुआत दी। कोहली ने पहले विकेट लिए 78 रन की साझेदारी की। कोहली 29 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। सेंटनर ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट करवाया।

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: Virat Kohli को पसंद है चिन्नास्वामी, IPL में जो कोई न कर सका वो कमाल कर गए ‘किंग’