विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs RCB Pitch Report: बेंगलुरू में बल्लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज निकालेंगे काट, जानिए कैसी होगी चिन्नास्वामी की पिच?

Published: Sat, 18 May 2024 07:00 AM (IST)

चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा। वहीं आरसीबी को ये मैच 18 ...और पढ़ें

चेन्नई और बेंगलुरू के मैच से पता चलेगी प्लेऑफ की चौथी टीम।
चेन्नई और बेंगलुरू के मैच से पता चलेगी प्लेऑफ की चौथी टीम।

HighLights

  1. CSK vs RCB: कैसी होगी एम चिन्नास्वामी की पिच?
  2. CSK vs RCB: इस मैच से पता चलेगी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम।
  3. CSK vs RCB: चेन्नई का है पलड़ा भारी।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल-2024 का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से ये तय हो जाएगा कि इस साल प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन सी है। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम इस मैच में आमने-सामने होंगी और ये मैच एक तरह के वर्चुअल नॉकआउट के तौर पर देखा जा रहा है।

चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा। वहीं आरसीबी को ये मैच 18 ओवरों या चेन्नई जो टारगेट दे उसे 18.5 ओवरों में हासिल करना होगा तभी ये टीम प्लेऑफ में जा सकती है।

कैसा रहेगा मौसम

फैंस इस मुकाबले के लिए तैयार हैं लेकिन आईपीएल में बीते कुछ मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए और इसी कारण फैंस को डर होगा कि कहीं ये मैच भी बारिश के कारण रद्द न हो जाए। मैच वाले दिन यानी शनिवार को बेंगलुरू का मौसम देखा जाए तो शाम को बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूरे दिन बादल छाए रहने की भविष्यवाणी है। इसके अलावा 7.2 एमएम बारिश होने की संभावना है।

बारिश आई तो क्या होगा

ऐसे में डर है कि कहीं बारिश खेल न बिगाड़ दे। फैंस के मन में ये भी सवाल होगा कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो फिर क्या होगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के हिस्से एक-एक अंक आएगा। इस एक अंक से चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और आरसीबी बाहर हो जाएगी।

आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं की थी लेकिन बाद में इस टीम ने रफ्तार पकड़ी और लगातार मैच जीतते हुए अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम को सबसे ज्यादा उम्मीद अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से होंगी जिनका बल्ला आईपीएल में 18 मई को शानदार तरह से चला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।