Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने 'स्‍पेशल मैसेज' देकर मांगी माफी

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 12:05 PM (GMT+05:30)

    दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत के एक शॉट से कैमरामैन चोटिल हुआ। पंत ने एक विशेष संदेश देकर कैमरामैन से माफी मांगी। ऋषभ पंत ने बुधवार को आईपीएल 2 ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने अपने शॉट से घायल करने वाले कैमरामैन से माफी मांगी
    ऋषभ पंत ने अपने शॉट से घायल करने वाले कैमरामैन से माफी मांगी

    HighLights

    1. ऋषभ पंत के शॉट से बीसीसीआई प्रोडक्‍शन क्रू का कैमरामैन हुआ चोटिल
    2. ऋषभ पंत ने स्‍पेशल मैसेज देकर कैमरामैन से माफी मांगी
    3. ऋषभ पंत ने गुजरात के खिलाफ नाबाद 88 रन की तूफानी पारी खेली

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने बीसीसीआई के कैमरामैन से माफी मांगी, जो स्‍टार बल्‍लेबाज के शॉट से चोटिल हो गया था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मंगलवार को आईपीएल 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से मात दी। ऋषभ पंत ने मैच में 43 गेंदों में नाबाद 88 रन की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैच के बाद का एक वीडियो पोस्‍ट किया, जिसमें पंत और डीसी के हेड कोच रिकी पोंटिंग एकसाथ नजर आए। पंत ने अपने अंदाज में कैमरामैन से माफी मांगी और उनके जल्‍दी ठीक होने की कामना की। पंत ने वीडियो में कहा, ''सॉरी देबाशीष भाई। आपको चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था। मगर मेरे ख्‍याल से आप जल्‍दी ठीक हो जाएंगे और गुड लक।''

    बता दें कि आईपीएल में ऋषभ पंत का वीडियो शेयर करने के साथ कैप्‍शन लिखा, ''डीसी बनाम जीटी मैच के दौरान हमारे बीसीसीआई प्रोडक्‍शन क्रू के कैमरामैन में से एक घायल हो गए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने कैमरापर्सन के लिए एक विशेष संदेश दिया है।

    यह भी पढ़ें: Rishabh Pant ने गुजरात के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक, शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा

    पंत का धांसू रिकॉर्ड

    ऋषभ पंत ने तूफानी अंदाज में फॉर्म में वापसी की और आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी और आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए सबसे ज्‍यादा अर्धशतक जमाने वाले डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे बल्‍लेबाज बने। पंत ने शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ा।

    खबरें और भी

    प्‍लेऑफ की रेस में बरकरार डीसी

    दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम जीत के साथ ही प्‍लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अरुण जेटली स्‍टेडियम पर मंगलवार को हाई स्‍कोरिंग मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने अच्‍छी लड़ाई की, लेकिन वह 220/8 के स्‍कोर पर रुक गई। दिल्‍ली की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में छठे जबकि गुजरात की टीम सातवें स्‍थान पर है।

    यह भी पढ़ें: 6,6,6… Rishabh Pant ने जड़ा धोनी का 'हेलीकॉप्टर शॉट', छक्कों की हैट्रिक लगाकर गुजरात के इस गेंदबाज का उतारा खुमार- VIDEO