Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पिज्जा खिला दो यार इसको', Rishabh Pant ने नन्‍हे फैन की इच्‍छा पूरी की; वीडियो जीत रहा फैंस का दिल

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 04:02 PM (IST)

    आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को हार मिली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने लखनऊ को उनके घर मं 5 विकेट से हराया था। मैच के बाद लख ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने फैन को दिया पिज्‍जा। इमेज- एक्‍स
    ऋषभ पंत ने फैन को दिया पिज्‍जा। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. चेन्‍नई ने लखनऊ को दी थी मात
    2. लखनऊ ने अब तक जीते 4 मुकाबले
    3. अगले मैच में राजस्‍थान से होगी टक्‍कर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 30वें मुकाबले में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा था। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था। मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत एक नन्‍हे फैन की इच्‍छा पूरी कर रहे हैं।

    फैन ने जताई पिज्‍जा की इच्‍छा 

    वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है, टीम होटल के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से जब पूछा जाता है कि वह पंत से क्या चाहता है, तो वह प्यार से 'पिज्जा' कहता है। युवा फैन की पिज्जा की मांग का वीडियो देखने के बाद एलएसजी कप्तान ने जवाब दिया, "पिज्जा खिला दो यार इसको।" इस बीच पंत ने फैल से मुलाकात की, ऑटोग्राफ दिया, तस्वीरें खिंचवाईं और उसे पिज्जा देकर उसकी इच्छा पूरी की।

    लखनऊ में हुआ था मैच

    सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टक्‍कर हुई थी। चेन्‍नई के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। जवाब में शिवम दुबे और एमएस धोनी की नाबाद पारियों की बदौलत चेन्‍नई ने आखिरी ओवर में इस मुकाबले को जीत लिया था।

    पंत ने खेली थी तूफानी पारी

    ऋषभ पंत ने इस मैच में 128.57 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की थी और 49 गेंदों पर 63 रन जड़ दिए थे। अपनी इस पारी में पंत ने 4 चौके और इतने ही छक्‍के लगाए थे। जवाब में चेन्‍नई के ओपनर रचिन रवींद्र (22 गेंदों पर 37) और शेख रशीद (19 गेंदों पर 27) ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दी। बाद में शिवम दुबे ने 37 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। एमएस धोनी ने इस मैच को फिनिश किया था। उन्‍होंने ने सिर्फ 11 गेंदों पर 26* रनों की तेज पारी खेली थी।

    खबरें और भी

    राजस्‍थान से होगी टक्‍कर

    लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 में अपने अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला शनिवार, 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। 18वें सीजन में लखनऊ ने अब तक 7 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। 3 पंत की टीम को पराजय भी मिली है। 8 अंकों के साथ लखनऊ प्‍वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है।

    ये भी पढ़ें: 'लीजेंड आप कैसे हैं'? हार के बाद Yashasvi Jaiswal ने की दिल्‍ली के गेंदबाज की तारीफ, वीडियो मचा रहा तबाही