Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: Rohit Sharma से कप्तानी छीनकर MI ने हार्दिक को क्यों बनाया कप्तान? Robin Uthappa ने 'हिटमैन' को लेकर कह दी बड़ी बात

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 03:30 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से टीम की कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंपी। मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद फैंस काफी नाराज हु ...और पढ़ें

    Robin Uthappa ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को किया सपोर्ट
    Robin Uthappa ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को किया सपोर्ट

    HighLights

    1. IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं हार्दिक पांड्या
    2. रोहित शर्मा से MI की कप्तानी छीनने को लेकर रॉबिन उथप्पा ने दिया बयान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके है। जहां हर दिन टीमों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिल रही है। मौजूदा सीजन में सबसे बड़ा बदलाव मुंबई इंडियंस में देखने को मिला। मुंबई की टीम ने आईपीएल 2024 से पहले ही रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी, जिसके बाद फैंस इस फैसले से बेहद ही निराश हुए।

    हालांकि, ये नाराजगी कई मैचों में देखने को भी मिली, जब मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान हार्दिक को हूटिंग का सामना तक करना पड़ा।

    रोहित-हार्दिक की कप्तानी को लेकर कई महीनों से चर्चा हो रही है। अभी तक फैंस ने हार्दिक को स्वीकारा नहीं है। कई दिग्गज हार्दिक को कप्तानी मिलने पर कमेंटेट्स कर रहे है, तो कुछ उनके सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी हैं।

    Robin Uthappa ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को किया सपोर्ट

    दरअसल, पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)  ने TRS पॉडकास्ट में कहा कि हार्दिक पांड्या MI की खोज हैं। जब मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई थी तो उस वक्त सीजन के बीच में रिकी पोंटिंग से कप्तानी छीनी गई थी।

    उथप्पा ने आगे कहा कि मैं रोहित शर्मा की क्षमता पर कभी सवाल नहीं उठाऊंगा, लेकिन इसे फ्रेंचाइजी के नजरिए से देखें तो बतौर कप्तान उनके आंकड़े अच्छे नहीं रहे। उन्होंने 2020 में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई थी। ​​वे पिछले तीन साल से मुंबई को खिताब नहीं जिता सके और पिछले तीन वर्षों में, रोहित ने 300 से कम रन बनाए (केवल एक बार)। इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में सफलता की कमी है, सिर्फ आईपीएल में, बाकी हर जगह उन्होंने रन बनाए हैं चलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: PAK vs NZ: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर पूरी T20I सीरीज से हुआ बाहर

    IPL 2024 में Rohit Sharma का जमकर गरज रहा बल्ला

    आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरज रहा हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल के 17वें सीजन में अभी तक 7 मैच खेलते हुए 297 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं। रोहित का मौजूदा सीजन में उच्चतम स्कोर नाबाद 105 रन का रहा है।