विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये क्या है', वानखेड़े स्टेडियम के बाहर भाई पर भड़क बैठे रोहित शर्मा, जमकर दिखाई आंखें, Video हो गया वायरल

Published: Sat, 17 May 2025 06:21 PM (GMT+05:30)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को हाल ही में बड़ा सम्मान मिला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ...और पढ़ें

रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में मिला खास सम्मान
रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में मिला खास सम्मान

HighLights

  1. रोहित शर्मा को स्टेडियम को मिला खास सम्मान
  2. वानखेड़े स्टेडियम के बाहर गुस्से में नजर आए रोहित शर्मा
  3. रोहित शर्मा का गुस्सा करते हुए वीडियो हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान करने वाले भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सम्मान दिया है। मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में उनके नाम का स्टैंड बना है। शुक्रवार को इस स्टैंड का उद्घाटन हुआ और इस मौके पर रोहित का पूरा परिवार मौजूद था। स्टेडियम के बाहर रोहित अपने भाई विशाल पर गुस्सा करते हुए नजर आए।

रोहित के अलावा एमसीए ने पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार को भी सम्मानित किया। रोहित के माता-पिता ने बटन दबाकर उनके नाम के स्टैंड का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका पूरा परिवार काफी इमोशनल नजर आया।

यह भी पढ़ें- RR vs PBKS Playing 11: संजू सैमसन हैं तैयार तो वैभव सूर्यवंशी जाएंगे टीम से बाहर, पंजाब भी करेगी दो बड़े बदलाव!

'ये क्या है'

वानखेड़े स्टेडियम में जब ये समारोह खत्म हुआ तो रोहित स्टेडियम के बाहर अपनी कार का इंतजार कर रहे थे। उनका काले रंग की कार जब आई तो उन्होंने उस पर एक स्क्रेच देखा। ये देख रोहित ने अपने पीछे खड़े भाई विशाल से पूछा, 'ये क्या है।' रोहित के भाई ने फिर कहा, 'रिवर्स में'

रोहित ने कहा, "किसका? तेरे से।"

विशाल ने फिर इसकी जिम्मेदारी ली और फिर रोहित ने उन्हें जमकर घूरा। इसके बाद वह चले गए और रोहित कार में बैठकर घर को निकल लिए।

'सपने के सच होने जैसा'

सम्मान समारोह के दौरान रोहित ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन अपने नाम का स्टैंड इस स्टेडियम में देखेंगे. रोहित ने कहा कि इस स्टेडियम में दिग्गजों के साथ अपना नाम देखकर वह काफी खुश हैं और उनके पास अपनी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। रोहित महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 अपने नाम किया था। वहीं हाल ही में उनकी कप्तानी में ही टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीती थी।

यह भी पढ़ें- DC vs GT Live Streaming: दिल्‍ली-गुजरात का मैच संडे को बनाएगा फन डे, जानें कैसे फ्री में देखें यह भिड़ंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।