Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs CSK: फॉर्म में वापसी के साथ ही रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, IPL से खत्‍म की शिखर धवन की बादशाहत

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 10:41 PM (GMT+05:30)

    IPL 2025 के 38वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 9 विकेट से हराया। मुंबई के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा का इस मैच में बल ...और पढ़ें

    होम ग्राउंड पर गरजा रोहित शर्मा का बल्‍ला। इमेज- बीसीसीआई
    होम ग्राउंड पर गरजा रोहित शर्मा का बल्‍ला। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने खेली नाबाद 76 रन की पारी
    2. मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
    3. रोहित ने तोड़ा शिखन धवन का रिकॉर्ड

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 38वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा का बल्‍ला गरजा। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ 60 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

    रोहित अब आईपीएल में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे विराट ने अब तक 8326 रन बनाए हैं।

    2008 से आईपीएल खेल रहे रोहित

    रोहित शर्मा आईपीएल में दूसरे सबसे ज्‍यादा मुकाबले खेलने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने अब तक खेले 264 मैच में करीब 29.50 की औसत से 6786 रन बनाए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्‍तान ने 43 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित का बेस्‍ट स्‍कोर 109* रन है।

    हिटमैन पहले ही सीजन आईपीएल का हिस्‍सा हैं। पहले 3 सीजन वह डेक्‍कन चार्जर्स का हिस्‍सा रहे। इसके बाद 2011 से रोहित मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक हैं। रोहित की कप्‍तानी में मुंबई ने आईपीएल के 5 खिताब जीते हैं।

    आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन

    • विराट कोहली: 8326 रन
    • रोहित शर्मा: 6786 रन
    • शिखर धवन: 6769 रन
    • डेविड वॉर्नर: 6565 रन
    • सुरेश रैना: 5528 रन

    ये भी पढ़ें: MI vs CSK: बूम-बूम बुमराह के सामने नहीं चलता माही मैजिक, चेन्नई का ये धुरंधर भी हो जाता है फेल, आंकड़ों से जानिए सच

    रो‍हित ने किया एक और कारनामा

    चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में चेन्‍नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले चौथे बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा किया है।

    खबरें और भी

    आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

    • 9 - शिखर धवन
    • 9 - विराट कोहली
    • 9 - डेविड वॉर्नर
    • 9 - रोहित शर्मा*

    रोहित ने बनाए 76 रन

    मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा 45 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 6 छक्‍के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। दोनों की इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 9 विकेट से हराया।

    ये भी पढ़ें: MI vs CSK: रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी चेन्नई को पड़ी भारी, वानखेड़े में पांड्या ने किया माही से हिसाब बराबर