Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRH vs MI: Rohit Sharma ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लगाया 'दोहरा शतक', सिर्फ 2 ही खिलाड़ी पहले कर पाएं हैं ये कारनामा

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 07:10 PM (GMT+05:30)

    मुंबई इंडियंस (MI) की टीम की तरफ से आज तक कोई भी बैटर 200 आईपीएल मैच नहीं खेल पाया है लेकिन बुधवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हैदराबाद के मैदान ...और पढ़ें

    Rohit Sharma आईपीएल में 200वां मैच खेलने वाले बने पहले MI क्रिकेटर
    Rohit Sharma आईपीएल में 200वां मैच खेलने वाले बने पहले MI क्रिकेटर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हैदराबाद के मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया हैं। रोहित शर्मा हैदराबाद के खिलाफ आज अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। ऐसा करने वाल वह मुंबई इंडियंस के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जो आईपीएल में मुंबई टीम के लिए 200वां मैच खेलने उतरे।

    साल 2011 में रोहित को मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया था और रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा से कप्तानी छीनी गई और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को पहले मैच में गुजरात के हाथों हार मिली।

    SRH vs MI: Rohit Sharma बने ऐसा करने वाले मुंबई इंडियंस के पहले क्रिकेटर

    दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) की टीम की तरफ से आज तक कोई भी बैटर 200 आईपीएल मैच नहीं खेला है, लेकिन बुधवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ये अनोखा काम कर दिखाया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2011 से खेल रहे रोहित सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना 200वां मैच खेल रहे हैं। ऐसा करने वाले रोहित मुंबई इंडियंस के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

    बता दें कि रोहित शर्मा किसी फ्रेंचाइजी द्वारा आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (239) और एमएस धोनी (221) ने किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 प्लस मैच खेले हैं।

    खबरें और भी

    • रोहित शर्मा आईपीएल में अपना 245वां मैच खेल रहे हैं। एमएस धोनी ने आईपीएल में उनसे ज्यादा मैच (252) खेले हैं।
    • रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 14 सीजन में खेला। ऐसा करने वाले वह मुंबई इंडियंस के एकलौते क्रिकेटर हैं।
    • रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं, जिन्होंने अभी तक 5000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनके अलावा मुंबई टीम का कोई बैटर 3500 रन से ज्यादा नहीं बना सका।
    • रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर के बाद आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बैटर हैं।
    • रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में दूसरा सबसे उच्चतम स्कोर बनाया। उन्होंने 2012 में ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ नाबाद 109 रन की पारी खेली थी।
    • रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की 111 जीत का हिस्सा रहे। यह किसी फ्रेंचाइजी के लिए बतौर बैटर सबसे ज्यादा रहा। रोहित ने बतौर मुंबई इंडियंस के कप्तान 87 मैच जीते, जो मुंबई के लिए एक रिकॉर्ड है।
    • रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 35 बार 50 प्लस स्कोर बनाया, जो किसी फ्रेंचाइजी के द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं।

    यह भी पढ़ें: 'पहली गेंद पर छक्का मारूंगा, देखो धोनी हंस रहा...' समीर रिजवी ने पूरा किया अपना वादा, घरवालों का वीडियो वायरल

    MI के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स

    रोहित शर्मा - 200 मैच*

    कीरोन पोलार्ड - 189 मैच

    हरभजन सिंह - 136 मैच

    लसिथ मलिंगा - 122 मैच

    जसप्रीत बुमराह - 121 मैच

    यह भी पढ़ें: 'कोच से विदेशी खिलाड़ी नाराज...' KKR के इस ऑलराउंडर ने किया बड़ा खुलासा, पिछले साल की डेसिंग रूम का बताया हाल

    Sachin Tendulkar ने Rohit Sharma को गिफ्ट की स्पेशल जर्सी

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को उनके अनोखे रिकॉर्ड पर एक स्पेशल जर्सी गिफ्ट की। आईपीएल की ऑफिशियल वेवसाइट पर एक वीडियो शेयर की गई, जिसमें सचिन ने रोहित को खास जर्सी दी और उन्हें 200वां मैच खेलने पर बधाई दी। इस दौरान मुंबई इंडियंस के पूरी टीम ने तालियां के साथ उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।