यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024: क्या MI के साथ Rohit Sharma का सफर हुआ खत्म? कोच मार्क बाउचर ने ‘हिटमैन’ संग हुई बातचीत का किया खुलासा
लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच के बाद वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे रोहित शर्मा? कोच बाउचर ने दिया अपडेट
- कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित अपनी किस्मत के खुद मालिक हैं
- किसी को नहीं पता आगे क्या होने वाला है- मार्क बाउचर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के साथ ही खत्म हुआ। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई ली। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय जरूर रही, लेकिन वह मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे।
लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच के बाद वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया और तभी से ये काफी चर्चा होने लगी कि रोहित मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का साथ छोड़ने वाले हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि हिटमैन के साथ उनकी भविष्य को लेकर क्या बात हुई?
Mark Boucher ने Rohit Sharma के भविष्य को लेकर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रन से हार मिली। इस मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। जब वानखेड़े के मैदान पर रोहित पवेलियन लौट रहे थे, तो फैंस ये कयास लगाने लगे की नीली जर्सी में रोहित का ये मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच रहा और हो सकता है कि वह अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली हैं करोड़ों के मालिक,फिर भी नहीं कर पा रहे अपनी एक ख्वाहिश पूरी, किंग को है इस बात का मलाल
इस बीच मार्क बाउचर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो रोहित के भविष्य के बारे में अभी कुछ ज्यादा बातचीत नहीं हुई। मेरी उनसे बात हुई थी और मैंने उनसे पूछा कि आगे आप क्या सोच रहे हैं? इस पर रोहित ने कहा कि वो टी20 विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं, जो सही है।
खबरें और भी
मार्क बाउचर ने आगे कहा कि मेरे लिए रोहित अपनी किस्मत के खुद मालिक हैं। अगले सीजन के लिए बड़ी नीलामी होनी है और किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है।
IPL 2024 में ऐसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन में 14 पारियों में 32 के औसत से 427 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे।