यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vaibhav Suryavanshi शून्य पर आउट हुए तो Rohit sharma ने यूं बढ़ाया हौसला, फैंस कर रहे 'मुंबई चा राजा' को सलाम
वैभव सूर्यवंशी पिछले साल के अंत में हुए मेगा ऑक्शन से ही चर्चा में हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया। गुजरात टाइटंस के खि ...और पढ़ें

HighLights
- वैभव सूर्यवंशी बने थे दीपक चाहर का शिकार
- आईपीएल में 4 मैच खेल चुका युवा बल्लेबाज
- गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पिछले साल के अंत में हुए मेगा ऑक्शन से ही चर्चा में हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया और तूफानी पारी खेली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ तो 14 साल के इस बैटर ने 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया। हालांकि, वह अपनी इस शानदार फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार रात को हुए मुकाबले में वैभव का खाता तक नहीं खुला। वैभव ने 2 गेंदों का सामना किया और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। दीपक चाहर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। मुंबई ने इस मैच में राजस्थान को 100 रन से मात दी। इस हार के चलते राजस्थान अब प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई है।
रोहित शर्मा ने बढ़ाया हौसला
मैच के बाद रोहित शर्मा ने शून्य पर आउट होने वाले वैभव सूयवंशी का हौसला बढ़ाया। मैच के बाद जब दोनों टीमों ने हाथ मिलाया, तो रोहित वैभव के पास गए और युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करते हुए कुछ कहा। रवि शास्त्री ने ऑन-एयर कहा, "वह सीखेगा। रोहित शर्मा ने भी प्रोत्साहन भरे शब्द कहे," युवा स्टार के लिए रोहित के इस जेस्चर ने कई लोगों का दिल जीत लिया। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।
Rohit Sharma encouraging Vaibhav Suryavanshi ❤️
- A lovely gesture by Indian Captain. pic.twitter.com/QHjcCNWkUA
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 1, 2025
वैभव ने अब तक खेले हैं 4 मुकाबले
आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं और 4 पारियों में 151 रन बनाए हैं। संजू सैमसन चोटिल होने के चलते वैभव को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। लखनऊ के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने 20 गेंदों पर 34 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की काफी सराहना हुई।
खबरें और भी
इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन ही बनाए। ऐसे में कई दिग्गजों ने उन्हें नसीहत भी दी। अपने करियर के तीसरे आईपीएल मैच में वैभव ने इतिहास ही रच दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव आईपीएल में शतक (35 गेंद) लगाने वाले सबसे युवा बैटर बने। उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन की आतिशी पारी खेली। वह यूसुफ पठान को पछाड़कर आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने।