Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या MI की जर्सी में रोहित शर्मा ने खेल लिया अपना आखिरी मैच?

    Updated: Fri, 17 May 2024 11:02 PM (IST)

    रोहित शर्मा ने 2013 में टीम की कप्तानी संभाली और पहले ही सीजन टीम को चैंपियन बना दिया। इसके बाद मुंबई उनकी कप्तानी में 2015 2017 2019 2020 में भी खिता ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल जीता है।
    रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल जीता है।

    HighLights

    1. क्या रोहित शर्मा ने MI के लिए खेल लिया आखिरी मैच?
    2. रोहित शर्मा को इस साल मुंबई ने कप्तानी से हटा दिया था।
    3. रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन इस बार मुंबई ने कप्तानी में बदलाव किया और रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। लेकिन जैसे ही ये बात सामने आई वैसे ही मुंबई की टीम के दो हिस्सों में बंटने की बात भी सामने आई और इसी कारण ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या रोहित शर्मा ने 17 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की जर्सी में अपना आखिरी मैच खेल लिया है?

    रोहित ने 2013 में टीम की कप्तानी संभाली और पहले ही सीजन टीम को चैंपियन बना दिया। इसके बाद मुंबई उनकी कप्तानी में 2015, 2017, 2019, 2020 में भी खिताब जीतने में सफल रही। लेकिन इस बार रोहित कप्तान नहीं थे और नतीजा ये रहा कि मुंबई आईपीएल-2024 में काफी पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

    ये भी पढ़ें- MI vs LSG: Nicholas Pooran ने 13 गेंद में ही ठोक डाले 68 रन, लखनऊ के लिए किया यह कमाल; लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    हार्दिक पंड्या से विवाद

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुंबई की टीम इस समय दो गुटों में बंट गई है जिसमें एक गुट रोहित का है तो दूसरा पांड्या का। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि ये मुंबई के साथ रोहित का आखिरी सीजन हो सकता है। 17 मई का मैच मुंबई का इस सीजन का आखिरी मैच है और इसलिए ये बातें उठने लगी हैं कि क्या रोहित ने मुंबई के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है? इसका कारण ये भी है कि अगले साल मेगा ऑक्शन होना है। मुंबई ने इस बार रोहित को कप्तान नहीं बनाया और ऐसे में ये टीम अगले साल रोहित को रिटेन न करने का फैसला भी ले सकती है। या फिर रोहित खुद पांड्या के कप्तान बनने के बाद अगले साल ये टीम छोड़ सकते हैं। रोहित अगर मुंबई छोड़ते हैं तो फिर वह अगले साल नई टीम में दिख सकते हैं। कई टीमों को उन जैसे कप्तान की जरूरत है।

    क्या लेंगे संन्यास?

    रोहित का हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बताया गया था कि रोहित कह रहे हैं कि ये उनका आखिरी साल है। इस वीडियो को केकेआर ने पोस्ट किया था और फिर बाद में हटा लिया था। इससे भी ये अंदाजा लगया जा रहा है कि रोहित अगले साल आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    मुंबई के फैंस कभी नहीं चाहेंगे कि रोहित उनकी टीम को छोड़कर जाएं क्योंकि उनकी कप्तानी में ही टीम ने पांच बार ट्रॉफी उठाई। मुंबई के फैंस रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर निराश भी थे। ये तो हालांकि बस रोहित जानते हैं कि क्या ये उनका मुंबई की जर्सी में आखिरी मैच है या नहीं।

    ये भी पढ़ें- Report: BCCI ने Gautam Gambhir को दिया मुख्य कोच बनने का ऑफर, KKR का छोड़ देंगे साथ?