Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs RR: बीच मैदान पास आते फैन को देखकर घबरा गए Rohit Sharma, पहले पीछे हटे फिर डरते हुए लगाया गले; वायरल हुआ वीडियो

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 07:30 AM (IST)

    आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई से मिले 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान न ...और पढ़ें

    Rohit Sharma: फैन को बीच मैदान पर देखकर घबरा गए रोहित शर्मा।
    Rohit Sharma: फैन को बीच मैदान पर देखकर घबरा गए रोहित शर्मा।

    HighLights

    1. बीच मैदान पर फैन को देखकर घबराए रोहित शर्मा
    2. राजस्थान के खिलाफ बल्ले से फ्लॉप रहे हिटमैन
    3. मुंबई इंडियंस को राजस्थान ने 6 विकेट से दी मात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े के मैदान पर सुरक्षा कवच को भेदकर एक फैन रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा। फैन को अचानक से अपनी ओर भागता हुए देख हिटमैन एक बार को बुरी तरह से घबरा गए। फैन के जबरदस्ती करने पर रोहित ने डरते हुए उन्हें गले से लगाया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के साथ यह घटना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में घटी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    फैन को देखकर घबरा गए रोहित

    दरअसल, रोहित शर्मा स्लीप पर फील्डिंग कर रहे थे और उनका ध्यान पूरी तरह से मैच पर था। तभी अचानक से एक फैन दौड़ लगाता हुआ रोहित के पीछे से आया। हिटमैन जब पीछे की ओर मुड़े, तो वह फैन को देखकर बुरी तरह से घबरा गए।

    रोहित ने अपने कदम पीछे की ओर खिंचे, लेकिन फैन के जिद करने पर वह गले मिलने को तैयार हो गए। फैन को गले लगाते हुए रोहित के चेहरे पर डर साफतौर पर नजर आया। रोहित के बाद फैन ने ईशान किशन से भी मुलाकात की और उन्हें भी गले लगाया। हाल ही में एक फैन इसी तरह से बीच मैदान पर विराट कोहली से भी मिलने पहुंचा था।

    यह भी पढ़ें- MI vs RR: राजस्थान के इस गेंदबाज के आगे भीगी बिल्ली बन जाते हैं Hardik Pandya, चौथी बार गंवाया विकेट; मुंबई के कप्तान की बेबसी तो देखिए!

    बल्ले से फ्लॉप रहे रोहित

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे। वानखेड़े के मैदान पर रोहित की बैटिंग का लुत्फ उठाने आए मुंबई इंडियंस के फैन्स को निराश होना पड़ा। रोहित इस अहम मुकाबले में अपना खाता तक नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट की बाहर जाती हुई गेंद पर रोहित ने बल्ला लगाने का प्रयास किया और बॉल अंदरूनी किनारा लेकर संजू सैमसन के दस्तानों में समां गई।

    खबरें और भी

    मुंबई को मिली तीसरी हार

    मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में लगातार तीसरी हार का मुंह देखना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन ही बना सकी। राजस्थान ने रियान पराग की नाबाद 54 रन की पारी के दम पर इस लक्ष्य को महज 15.4 ओवर में हंसते-खेलते हुए हासिल कर लिया।